महाराष्ट्र: परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, रंगदारी मामले लुकआउट नोटिस जारी

548 0

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और अन्य के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। परमबीर सिंह सहित 28 लोगों के खिलाफ ठाणे नगर पुलिस थाने में जबरन वसूली का मामला दर्ज है। उसी में उनके खिलाफ यह सर्कुलर जारी किया गया है, पुलिस कमिश्नर जय जीत सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी है।

यह मामला साल 2018 से फरवरी 2019 के बीच 1.25 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़ा है। आरोप है कि पुलिस ने गैंगस्टर रवि पुजारी के साथ मिलकर फर्जी मामला बनाया और कार्रवाई ना करने के लिए कारोबारी केतन तन्ना से वसूली की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है। वसूली के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे सिंह और अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी बीनू निनन वर्गीस ने खुद को पत्रकार बताया था. जिसमें आरोपी ने पीड़ित नगर निगम अधिकारी को ब्लैकमेल करने और उससे 3 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने का आरोप है।  पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है।

कांग्रेस का दावा- 5000 नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक!

पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में लगाए गए आईपीसी की धाराएं जबरन वसूली और कई लोगों द्वारा कथित आरोपों से संबंधित हैं।  वहीं,  ठाणे के उप नगर आयुक्त विश्वनाथ केलकर द्वारा की गई शिकायत के आधार पर, कपूरबावड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया था बीनू निनन वर्गीस और एक महिला सहित दो अन्य पर कथित तौर पर नगर निगम अधिकारी को ब्लैकमेल करने और उससे 3 लाख रुपए की वसूली करने का आरोप लगाया है।

Related Post

अजित पवार पर आईटी की बड़ी कार्रवाई, एक हजार करोड़ की संपत्ति सीज करने का आदेश जारी

Posted by - November 2, 2021 0
मुंबई। महाराष्ट्र में आयकर विभाग का एक्शन लगातार जारी है। डिप्टी सीएम अजित पवार पर आईटी का एक्शन शुरू हो…
Anuradha Roy

अनुराधा रॉय इंटरनेशनल डबलिन लिटरेसी अवार्ड 2020 के लिए शॉर्टलिस्ट, बढ़ाया गौरव

Posted by - September 15, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तराखंड के रानीखेत की लेखक अनुराधा रॉय ने भारतीय महिलाओं का गौरव बढ़ाया है। अनुराधा रॉय को उनकी…

किसानों के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- कानून का पालन करवाना आपका काम

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनों के संबंध में दाखिल याचिका की सुनवाई के…