हंगामेदार मानसून सत्र के बीच भावुक हो गए नायडू, बोले- संसद में जो हो रहा, उससे मैं बहुत दुखी हूं

682 0

संसद के हंगामेदार मानसून सत्र के बीच राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू बुधवार को भावुक हो गए। वे संसद में होने वाले व्यवधानों से परेशान लग रहे। राज्यसभा की कार्यवाही लगातार बाधित होने को लेकर नायडू ने सदन में विपक्ष के बर्ताव की निंदा की और संसद को लेकर दुखी हो गए। नायडू ने कहा कि कल जब कुछ सदस्य टेबल पर आए, तो सदन की गरिमा को चोट पहुंची और मैं पूरा रात नहीं सो पाया।

राज्यसभा चेयरमैन ने विपक्ष की लगातार मांग पर कहा- आप सरकार को इस बात के लिए फोर्स नहीं कर सकते कि वो क्या करे, क्या नहीं?सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा के सभापति बीते मंगलवार को राज्यसभा में हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू बीते मंगलवार को राज्यसभा में हंगामा करने वाले और आसन की तरफ रूल बुक फेंकने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, सदन के नेता पीयूष गोयल और अन्य भाजपा सांसदों ने आज सुबह नायडू से मुलाकात भी की।

ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं, केवल 1 राज्य से 1 संदिग्ध की मौत!

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही भी शोर-शराबे की वजह से दोपहर 12 बजे तक के लिए टालनी पड़ी। इसके बाद कार्यवाही फिर से शुरू हुई। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त तक ही चलना है।

Related Post

Mahashivaratri

महाशिवरात्रि पर्व पर दोस्तों और परिजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Posted by - March 10, 2021 0
नई दिल्ली। पूरे देश में पंचाग के अनुसार 11 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा । इस…
पश्चिमी यूपी के छात्रों को एएमयू-जामिया में मिले 10 फीसदी आरक्षण

पश्चिमी यूपी के छात्रों को एएमयू-जामिया में मिले 10 फीसदी आरक्षण, तभी समस्या होगी खत्म : केंद्रीय मंत्री

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली (जामिया) में जो विरोध कर रहे हैं। वह सब राजनीति…