पीएम के संसदीय क्षेत्र में बाढ़ से त्राहिमाम, लोगों ने दी मतदान बहिष्कार की धमकी

589 0

लगातार हो रही बारिश से यूपी के तमाम जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है, उन्हीं प्रभावित जिलों में पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई बारिश एवं बांधो से छोड़े गए पानी की वजह से गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। न सिर्फ शहरी इलाको बल्कि वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में भी जलप्रलय जैसे हालात हो गए हैं, किसानों की फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं।

रोहनिया विधानसभा के रमना गांव के प्रधान ने कहा- लगातार शिकायत के बाद भी तटबंध नहीं बनाए जा रहे, ऐसा ही रहा तो 2022 में मतदान का बहिष्कार करेंगे। किसान अजीत सिंह ने कहा खेतों में पड़ी सब्जियां अब तैयार हो रही थी लेकिन बाढ़ की वजह से वह बर्बाद हो गई, ऐसे में परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा  करेंगे। राहत शिविरों में राहत सामग्री भी  वितरित करेंगे। रात्रि प्रवास बनारस में करने के बाद शुक्रवार को गाजीपुर जाएंगे।

वाराणसी में बाढ़ से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। गंगा और वरुणा पलट प्रवाह के कारण खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। शहर के निचले और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से हाहाकार मचा है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा का जलस्तर अपने उच्चतम स्तर की तरफ बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 72.01 मीटर पर था। इसमें एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है। काशी में गंगा की धारा तबाही मचाने की राह निकल पड़ी हैं।

आदर्श नगर के एसएचओ भारद्वाज को किया गया सस्पेंड, ट्विटर कैम्पेन का असर

बाढ़ के कारण 25 हजार से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। यदि बढ़ाव ऐसे ही होता रहा तो आगामी समय में  बाढ़ के उच्चतम बिंदु 73.901 मीटर तक जल स्तर पहुंच जाएगा। बनारस की सड़कों पर गाड़ियों की बजाय नावें चलने लगेंगी। हजारों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। एनडीआरएफ के साथ ही पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद है।

अकाली नेता की हत्या का बदला लेने के लिए तिहाड़ से गैंगस्टर ने लिखा- ‘एक के बदले चार मारेंगे’

वाराणसी में अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ 1978 में आई थी। उस समय गंगा का जलस्तर 73.90 मीटर पहुंच गया था। इसे वाराणसी में बाढ़ का उच्चतम बिंदु माना जाता है। 2013 में 72.63 मीटर और 2016 में 72.56 मीटर तक गंगा का जलस्तर पहुंचा था। 2019 में भी खतरे का निशान पार कर गंगा का जलस्तर 71.46 मीटर तक पहुंचा था।

Related Post

Tourism

यूपी में पर्यटन विकास से खुल रहे रोजगार के नए अवसर

Posted by - February 7, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित कर…
Export

दुनिया में बढ़ी यूपी के उत्पादों की डिमांड, आठ वर्षों में 1,70,340 करोड़ पहुंचा एक्सपोर्ट

Posted by - May 23, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) के आठ वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के निर्यात (Export) में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की…
CM Yogi

शासन स्तर पर हर दिन हर जिले की हो रही समीक्षा, हर अधिकारी की गतिविधि की हो रही सीधी निगरानी: योगी

Posted by - September 15, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को आहूत प्रदेशस्तरीय बैठक में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और आगामी पर्व-त्योहारों…
CM Yogi

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

Posted by - May 16, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) की सभी संस्थाओं का आह्वान किया…
Suspended

सरकारी कामकाज में लापरवाही पर आगरा व लखनऊ नगर निगम के दो अफसर निलंबित

Posted by - June 28, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शासकीय आदेशों की अवहेलना, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर नगर निगम आगरा एवं…