जाति जनगणना मेे कोई राजनीति नहीं यह सामाजिक विकास के लिए जरूरी- नितीश कुमार

561 0

जाति आधारित जनगणना को बिहार के सीएम नीतीश कुमार देशहित में बताया है, उन्होंने कहा- इससे सामाजिक विकास होगा। नीतीश कुमार ने कहा- इसे लेकर हमने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है लेकिन अभी तक उधर से किसी तरह का जवाब नहीं आया है।उन्होंने कहा- अगर केंद्र सरकार जाति आधारित जनगणऩा नहीं करवाती तो हम बिहार में चर्चा करेंगे, हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार ही जनगणना करवाए।

नीतीश कुमार के अलावा यूपी में भाजपा की सहयोगी अपना दल ने भी जाति जनगणना की पैरवी करते हुए ओबीसी मंत्रालय बनाने की मांग की है। हालांकि सरकार की तरफ से इसे खारिज करने जैसी किसी तरह की बातें सामने नहीं आई हैं, जल्द ही इस मुद्दे पर फैसला हो सकता है।

सीएम ने कहा कि इस मुद्दे का कोई राजनीतिक संबंध नहीं है।  यह सामाजिक स्तर का मामला है. सभी राज्य यह चाहते हैं। एक बार जाति आधारित जनगणना कराना सभी के विकास और उत्थान के लिए बेहद जरूरी है।  सभी वर्गों के लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए।  1931 में यह अंतिम बार हुई थी।

अब इसे मौजूदा समय में एक बार जरूर करवा लेना चाहिए।  इससे यह स्पष्ट हो जायेगा कि किस वर्ग के लिए किस क्षेत्र में क्या करने की जरूरत है। विकास योजनाओं का खाका तैयार करने में बेहद आसानी होगी। पूरे देश में किसकी क्या स्थिति है, इसकी जानकारी सभी को मिल जायेगी।

पुलिस वालों ने की थी तिहाड़ के भीतर अंकित गुर्जर की हत्या! डिप्टी जेलर के खिलाफ केस दर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित जनगणना कराना तो केंद्र का ही काम है और यह पूरे देश में एक साथ होता है। केंद्र को ही इस पर अंतिम निर्णय लेना है।  अगर केंद्र इस पर कोई निर्णय नहीं ले पाता है, तो फिर बिहार में इस मसले पर बात की जायेगी। राज्य में सिर्फ जाति की गणना की जा सकती है, जनगणना नहीं हो सकती।  कर्नाटक में यह एक बार हुई है। कुछ दूसरे राज्यों ने भी इस तरह की गणना की है।  बिहार में इस तरह की गणना कराने के लिए मिलकर बात करेंगे।

Related Post

priyanka gandhi in kamakhya temple in asaam

चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंची प्रियंका गांधी, कामाख्या मंदिर में किए दर्शन

Posted by - March 1, 2021 0
गुवाहाटी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) असम के दौरे पर हैं। इस दौरान पार्टी के लिए आगामी चुनावों…

भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

Posted by - July 28, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।राज्यपाल…
Yogi

हैदराबाद में रोड शो करने पहुंची टीम योगी को निवेशकों से मिला जबर्दस्त रिस्पॉन्स

Posted by - January 18, 2023 0
हैदराबाद। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS) के लिए विभिन्न राज्यों के बड़े शहरों में रोड शो आयोजित कर रही…
UP Police SI

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

Posted by - March 12, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (UP Police SI Exam) एवं समकक्ष पदों पर भर्ती…
Road Safety

सीएम योगी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026 के लिए तय किया गया ‘जीरो फेटेलिटी’ का लक्ष्य

Posted by - December 26, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य…