देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ 17 अगस्त से पूरे सूबे में आंदोलन करेंगे पंडा पुरोहित समाज

570 0

देवस्थानम बोर्ड को खत्म करने की मांग को लेकर चारधाम तीर्थपुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति ने 17 अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने का एलान किया है। ऋषिकेश में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष श्रीकांत कोटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार देवस्थानम बोर्ड को निरस्त करने को लेकर गंभीर नहीं है। वह वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बोर्ड को निरस्त करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने हाई पावर कमेटी बनाकर इसके समाधान करने की बात कही है। जो पंडा पुरोहितों को मंजूर नहीं है।

इस बार पंडा पुरोहित समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों का अंडे और टमाटर से स्वागत किया जाएगा। उन्हें काले झंडे भी दिखाए जाएंगे। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, ऋषिकेश और देहरादून में भी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

जिसमें पंडा पुरोहित समाज के लोग पहले क्रमिक अनशन करेंगे, फिर आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने बताया कि द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने भी देवस्थानम बोर्ड को हिंदू धर्म के खिलाफ बताया है। बैठक में समिति के लक्ष्मीनारायण जुगरान, राकेश कोटियाल अरविंद कोटियाल आदि थे।

टोक्यो मे तिरंगा फहराने के बाद लौटे खिलाड़ी, दिल्ली एयर पोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

शनिवार को केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने केदारनाथ मंदिर परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया। इसके बाद मंदिर मार्ग से संगम होते हुए हेलीपैड तक जुलूस भी निकाला। इस दौरान भाजपा से जुड़े दीपनारायण शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, संजय शुक्ला, मुकेश बहुगुणा, अरविंद शुक्ला, अमित बगवाड़ी, हजारी प्रसाद सेमवाल, सतीश शुक्ला, प्रियांशु तिवारी, पवन कुमार, ललित शुक्ला आदि ने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया।

Related Post

बद्रीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, बड़ेथी में ऑलवेदर रोड का 20 मीटर हिस्सा ढहा

Posted by - July 28, 2021 0
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे चमधार में मलबा आने से मंगलवार शाम को बंद हो गया था। श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच वैकल्पिक रूट…
CM Dhami participated in the Winter Carnival organized in Nainital

नैनीताल में मुख्यमंत्री धामी ने विंटर कार्निवाल में किया प्रतिभाग

Posted by - December 26, 2025 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को पर्यटन नगरी नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल में प्रतिभाग किया।…
CM Dhami

प्रारंभिक शिक्षा में 2906 पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया गतिमान: सीएम धामी

Posted by - August 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चयनित…
CM Dhami

यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति – सीएम धामी

Posted by - January 27, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम “समान नागरिक…