उत्तराखंड मे नशामुक्ति केंद्र से भागी युवती ने संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

699 0

उत्तराखंड मे नशा मुक्ति केंद्र में एक युवती से संचालक ने कई बार दुष्कर्म किया। जबकि, बाकी तीनों से वह छेड़छाड़ करता था। यही नहीं डॉयरेक्टर से जब उन्होंने शिकायत की तो उसने उल्टा लड़कियों के साथ मारपीट की।

यही कारण था कि चारों आबरू बचाने को वहां से भाग निकलीं। बरामद होने के बाद युवतियों ने पुलिस को यही आपबीती बताई है। पुलिस ने संचालक व डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला (डायरेक्टर) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दुष्कर्म का आरोपी संचालक फरार हो गया है।

गुरुवार शाम को क्लेमेंटटाउन के प्रकृति विहार स्थित वॉक एंड विन सोवर लिविंग होम नाम के नशा मुक्ति केंद्र से चार युवतियां भाग गई थीं। युवतियों ने केंद्र का मुख्य द्वार बाहर से बंद कर दिया था। दो घंटे बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को एक युवती को बंजारावाला क्षेत्र से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने अन्य तीन लड़कियों को त्यागी रोड स्थित एक होटल से खोज निकाला।

इनमें से एक लड़की ने पुलिस को खुलकर आपबीती बताई। युवती से पता चला कि नशामुक्ति केंद्र में बहुत गलत काम होते थे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक की आदी हो गई थी। इसलिए उसके माता-पिता ने गत 20 मई को इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया था।

आरोप है कि इसके बाद कई बार इसी तरह से उसने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत जब उसने यहां की डायरेक्टर विभा सिंह से की तो उसने डंडों से उसे पीटा। अन्य युवतियों ने भी पुलिस को बताया कि संचालक उनके साथ भी बहुत भद्दी तरह से छेड़छाड़ करता था। शिकायत करने पर विभा सिंह बुरी तरह मारती थी।

एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा, दूसरी पार्टियों को मिले कुल चंदे से तीन गुना अधिक भाजपा को मिला

सीओ सदर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि युवतियों की शिकायत पर विद्यादत्त रतूड़ी व विभा सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गाली गलौच और आपराधिक षड़यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से विभा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। विद्यादत्त रतूड़ी की तलाश की जा रही है।

Related Post

Mission Shakti

महिला सम्मान को चले अभियान में 17 हजार से ज्यादा अराजकतत्वों को किया गया चिन्हित

Posted by - August 3, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व उनके स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान (Mission Shakti Campaign) समय-समय…
Health Camp

मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ, बीपी व पल्स की कराई जांच

Posted by - September 19, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य शिविर (Health Camp) लगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…