योगेंद्र यादव का तंज, कहा- डिबेट में आने पर भाजपा प्रवक्ता खुद को एंकर समझ लेते हैं

741 0

मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, इसी मुद्दे को लेकर स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव एक टीवी डिबेट में शामिल हुए। न्यूज 24 के एक डिबेट शो में योगेंद्र ने कहा- भाजपा के साथ दिक्कत ये है कि डिबेट में आने पर उनका प्रवक्ता खुद को ही एंकर समझने लगता है। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता केके अग्रवाल के सवालों का जवाब सवालों में देते हुए कहा- क्या आपको लगता है कि किसान विपक्ष के कहने पर इतने दिनों से धरना कर रहे हैं?

योगेंद्र ने कहा- इस देश में भाजपा समेत किसी भी पार्टी में इतना दम नहीं कि वह सर्दी-गर्मी-बरसात में लाखों किसानों को सड़क पर बैठा दे। उन्होंने आगे कहा- पहले सांसद सदन के भीतर बोलते थे और जनता सुनती थी लेकिन आज किसान संसद में किसान बोल रहे हैं और सांसद सुन रहे हैं।

इससे पहके योगेंद्र यादव ने कहा था , ‘हम लोग मिशन यूपी और उत्तराखंड शुरू करने जा रहे हैं. यह आंदोलन को और ज्यादा केंद्रित और गहन बना देगा।  इसमें बड़ी रैलियां और महापंचायत शामिल होंगी।  हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध गांव स्तर से शुरू होकर हर जगह तक जाए। ‘

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सेंध, साल्वर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने टिकैत के हवाले से लिखा था , ‘तीन किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने तथा न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर चल रहा ऐतिहासिक किसान आंदोलन आठ माह पूरे कर चुका है।  इन आठ महीनों में किसानों के आत्मसम्मान और एकता का प्रतीक बना यह आंदोलन अब किसान ही नहीं देश के सभी संघर्षशील वर्गों का लोकतंत्र बचाने और देश बचाने का आंदोलन बन चुका है। ‘

Related Post

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

सीएम योगी बोले- गंगा हमारी केवल आस्था ही नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था भी है

Posted by - January 23, 2020 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि गंगा हमारी आस्था ही नहीं, अर्थव्यवस्था भी है। इस बात को…
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की उत्तर प्रदेश की तारीफ

Posted by - February 8, 2025 0
लखनऊ: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री…
E-Buses

जल्द ही 350 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा परिवहन निगम

Posted by - October 13, 2023 0
लखनऊ। उप्र परिवहन निगम द्वारा 100 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों (Electric buses) को खरीदने तथा 250 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को जीसीसी…