भाजपा अब वफादार नहीं रही, पार्टी के लोग तोड़-फोड़ की बातें कर रहे, पार्टी का अंत निकट- सामना

663 0

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रसाद लाड द्वारा शिवसेना भवन को गिराने वाले बयान पर शिवसेना आगबबूला है। इस पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए लिखा कि भाजपा अब जमीनी स्तर से जुड़े वफादारों की पार्टी नहीं रही। शिवसेना ने लिखा- शिवसेना भवन में बालासाहेब ठाकरे के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा है, उनका भगवा झंडा भवन में फहराया जाता है। यह कुछ लोगों को परेशान करता।

सामना में आगे लिखा- भाजपा की मूल विचारधारा वाले लोग नीच लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए अब इस पार्टी का अंत निकट है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र में लिखा-  हमारी पार्टी से कई पार्टियों के राजनीतिक मतभेद हैं लेकिन शिवसेना ने उन चुनौतियों की छाती पर चढ़कर सामना किया तोड़-फोड़ की बात नहीं की।

शिवसेना ने कहा कि ‘शिवसेना भवन तोडेंगे’ कुछ पतित बीजेपी लोगों की इस तरह की बात और मंच पर बैठे मराठी नेताओं द्वारा उस पर ताली बजाना क्या यह मराठी गौरव का गद्दार नहीं है। पार्टी ने सामना में कहा, “शिवसेना के साथ राजनीतिक मतभेद रखने वाले कई लोगों ने समय-समय पर शिवसेना को चुनौती दी। लेकिन शिवसेना उन चुनौतियों पर खड़ी रही, हालांकि, उन राजनीतिक विरोधियों ने कभी भी शिवसेना भवन को ध्वस्त करने की बात नहीं की।”

झारखंड मे जज की मौत के मामला में 243 लोग हिरासत में, 17 गिरफ्तार और दो पुलिस अधिकारी निलंबित

सामना में शिवसेना ने कहा, ”शिवसेना भवन में बालासाहेब ठाकरे के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की भी मूर्ति है। उनका भगवा झंडा भवन में फहराया जाता है। यह कुछ लोगों को परेशान करता है, इसलिए शिवसेना भवन की तोड़फोड़ जैसी विनाशकारी बात कही गई। भाजपा कभी जमीनी स्तर से जुड़े वफादार कार्यकर्ताओं की पार्टी थी। यहां बाहरी लोगों या पतितों के लिए कोई जगह नहीं थी। लेकिन अब पार्टी की मूल विचारधारा वाले लोग नीच लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं. इसलिए पार्टी का अंत निकट है।”

Related Post

CM Dhami

पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने का देवभूमि के नागरिक का सहयोग अपेक्षित: सीएम धामी

Posted by - April 9, 2024 0
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने में देवभूमि के प्रत्येक नागरिक…
UKSSSC

सीएम धामी का आंगनबाड़ी बहनों को दिवाली का तोहफा

Posted by - October 20, 2022 0
देहारादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दीपावली पर आंगनबाङी बहनों को तोहफा दिया है। उन्होंने आंगनबाङी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं…
CM Dhami reached ground zero amidst the devastation

अतिवृष्टि प्रभावित मालदेवता पहुंच धामी ने देखी मौके की स्थिति

Posted by - September 16, 2025 0
देहरादून:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित देहरादून जनपद के मालदेवता क्षेत्र…

यूपी चुनाव को लेकर बोले मुनव्वर राणा, ओवैसी की मदद से योगी बने सीएम तो छोड़ दूंगा यूपी

Posted by - July 17, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है, मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने इसी बीच एक…

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ शुरु, 200 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर

Posted by - October 28, 2021 0
नई दिल्ली। शेयर बाजार में बीते दिन गिरावट के साथ क्लोजिंग देखने को मिली। लगातार दो दिन की तेजी के…