‘संसद की कार्यवाही बाधित करने वाले सदस्यों को निलंबित करने के लिए बने कानून’, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

642 0

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मांग की है कि संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने वाले सदस्यों को 2 साल तक निलंबित करने का एक कानून बनाया जाना चाहिए।  पेगासस जासूसी, तेल की कीमतों, कृषि कानूनों समेत अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही लगातार स्थगित हो रही है। बुधवार को लोकसभा में हंगामे के दौरान पीठासीन सभापति के आसन की तरफ कागज भी फेंके गए थे।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अठावले ने कहा, “विपक्ष को सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करनी चाहिए. वे विपक्ष में हैं और उनकों विरोध करने का अधिकार है लेकिन ये सही तरीके से होना चाहिए।  सदन और देश के समय को इस तरीके से बर्बाद नहीं करना चाहिए. मेरा मानना है कि एक कानून होना चाहिए, जिसके तहत सदन की कार्यवाही बाधित करने वाले सदस्यों को सजा के तौर पर 2 साल के लिए संसद से निलंबित कर देना चाहिए। ”

Related Post

अकाली नेता की हत्या का बदला लेने के लिए तिहाड़ से गैंगस्टर ने लिखा- ‘एक के बदले चार मारेंगे’

Posted by - August 11, 2021 0
मोहाली में हुई अकाली नेता विक्रमजीत उर्फ विक्की की हत्या के मामले में दो और फेसबुक पोस्ट सामने आई है। पहली…
cm yogi

धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव रूप हैं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर: सीएम योगी

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप बताते हुए…

पीएम मोदी ने विजया राजे सिंधिया को दी श्रद्धांजलि, कहा- वह निडर और दयालु थीं

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विजया राजे सिंधिया…