ओलंपिक में शरत कमल का सफर समाप्त, चीनी खिलाड़ी से हारे

820 0

टोक्यो ओलंपिक में पांचवें दिन भारतीय एथलीटों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। इस दौरान भारत को टेबल टेनिस स्पर्धा में एक और तगड़ा झटका लगा है। भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें तीसरे दौर में चीन के खिलाडी मा लांग ने हराया। हालांकि इस दौरान शरत ने चीनी खिलाड़ी को जबरदस्त टक्कर दी लेकिन जीत से दूर रहे। मा लांग ने शरत को इस मुकाबले में 7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11 से पटखनी। इस हार के बाद वह टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए।

इस दौरान पहले दो गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। तीसरे गेम में भी शरत कमल से उम्मीद थी। तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त संघर्ष किया लेकिन शरत उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। आखिरकार तीसरे गेम में चीनी खिलाड़ी मा लांग ने 13-11 से जीत दर्ज की।

दिल्ली की बड़ी चिंता है कुछ लोगों को, इधर प्रधानमंत्री जी का क्योटो बहा जा रहा है-सूर्य प्रताप सिंह

तीसरे गेम में हारने के बाद शरत कमल का आत्मविश्वास हिल गया। जिसका असर अगले गेम में देखने को मिला। इस दरम्यान चीनी खिलाड़ी ने अपना दबदबा कायम रखा। लांग ने चौथा गेम 11-4 से जीता और पांचवां गेम भी वह इतने ही अंतर से जीतने में सफल रहे। इस तरह लांग ने पांच में 4 मैच जीतकर शरत कमल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और उनका ओलंपिक सफर यहीं पर थम गया। ऐसा माना जा रहा है कि यह शरत कमल का आखिरी ओलंपिक है।

 

Related Post

बच्चे की स्पिन गेंदबाजी के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, शेयर किया वीडियो

Posted by - October 15, 2021 0
नई दिल्ली। महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हमेशा से ही नई प्रतिभाओं का हौंसला…

टी20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, स्टेडियम में एंट्री को मिली हरी झंडी

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप से पहले खबर अच्छी है। भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईसीसी…

शाहीन अफरीदी ने अच्छी गेंदबाजी कर हमारे बल्लेबाजों पर दबाव बनाया- कोहली

Posted by - October 25, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की जमकर तारीफ की। आफरीदी…