सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पहुंचा न्यायिक अधिकारी हत्या मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

683 0

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद में बुधवार को जिला जज उत्‍तम आनंद की कथित हत्‍या के मामले में गुरुवार को स्‍वत: संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट प्रधान न्यायाधीश ने सिंह से कहा, “हमें घटना के बारे में पता है और एससीबए के प्रयासों की हम सराहना करते हैं।”उन्होंने कहा- झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से बात हुई है, उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है, वहां मामला चल रहा है।

पीठ ने कहा कि फिलहाल मामले में शीर्ष अदालत का हस्तक्षेप जरूरी नहीं है क्योंकि उच्च न्यायालय मामले का पहले ही संज्ञान ले चुका है। बता दें कि उत्तम आनंद बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मामले में साजिशन मर्डर का एंगल बताया जा रहा है।

‘मुद्दों पर चर्चा करने से इनकार कर BJP लोकतंत्र को दबा रही’- चिदंबरम

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धनबाद में एक न्यायिक अधिकारी की हत्या से जुड़े मामले का झारखंड के मुख्य न्यायाधीश संज्ञान ले चुके हैं और मामले में संबंधित अधिकारी को पेश होने का निर्देश दिया गया है।  प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने यह बात कही उस समय की जब सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने इस घटना का उल्लेख किया और कहा कहा कि यह न्यायपालिका पर ”निर्लज्ज हमला” है।

Related Post

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर राज्यसभा का भरा नामांकनपत्र

Posted by - March 13, 2020 0
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा के द्विवार्षिक…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, पिछले दो महीने से तबियत थी खराब

Posted by - August 21, 2021 0
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया हैं। बता दें कि कल्याण सिंह की…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

Posted by - March 14, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर…