मेदवेदेव ने अंपायर से कहा- अगर मैं मर गया तो…

680 0

टोक्यो के आरियाके टेनिस पार्क में बुधवार को जबरदस्त गर्मी थी। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था। मगर उमस और नमी की वजह से यह 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, इस तेज गर्मी में दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव इटली के फैबियो फोगनिनी के खिलाफ मैच खेल रहे थे।

इस दौरान वह काफी परेशान थे। इसके बावजूद वह खेलते रहे और फोगनिनी पर जीत हासिल की। प्री क्वार्टरफाइनल फाइनल में मेदवेदेव ने फैबियो को 6-2, 3-6, 6-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।खेल के दौरान मेदवेदेव ने जो कहा वो वाकई चौंकाने वाला था। उन्होंने चेयर अंपायर से कहा कि अगर मैं मर गया तो क्या आप जिम्मेदार होंगे। दरअसल हुआ यूं कि आरियाके टेनिस पार्क में उमस और गर्मी से मेदवेदेव परेशान थे। उनकी इस परेशानी को देखकर चेयर अंपायर कार्लोस रामोस ने उनसे पूछा कि क्या वह खेलना जारी रखेंगे, जिस पर उन्होंने कहा, मैं फाइटर हूं।

यूपी की दुर्गति सांसदों को दिल्ली बुलाकर पूछ रही भाजपा- बीजेपी की मीटिंग पर अखिलेश का तंज

मैं मैच खत्म कर लूंगा लेकिन मैं मर सकता हूं। अगर मैं मर गया तो क्या अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) इसकी जिम्मेदारी लेगा? बता दें कि स्वर्ण पदक के दावेदार माने जा रहे मेदवेदेव ने मुमैच के दौरान दो मेडिकल टाइम आउट लिए और एक बार उनके ट्रेनर को कोर्ट पर भी आना पड़ा।

Related Post

Director Information Vishal Singh administered the oath to the office bearers.

सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की होती है बहुत बड़ी जिम्मेदारी: विशाल सिंह

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ : सूचना विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को…
घंटाघर पर 'CAA' विरोधी प्रदर्शन

लखनऊ : घंटाघर पर ‘CAA’ विरोधी प्रदर्शन का महीना पूरा, प्रदर्शनकारी महिलाएं हैं डटी

Posted by - February 16, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ में इमामबाड़ा क्षेत्र में घंटाघर पर 17 जनवरी से शुरु हुए CAA विरोधी प्रदर्शन को रविवार को एक…
CM Yogi inaugurated the Silk Expo

पिछली सरकारों के कारण किसानों-उद्यमियों को झेलना पड़ा था दंशः सीएम

Posted by - October 22, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि रेडिमेट गारमेंट्स में दुनिया के छोटे-छोटे देशों की धमक है। जिन…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उन्नाव में बिजली बिल प्रकरण पर उपभोक्ता की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

Posted by - October 10, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने उन्नाव जनपद के कुशलपुर, बेतहर निवासी…
Maha Kumbh

महाकुंभ मेला क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए बिछ रहा है 1249 किमी लंबा पाइपों का जाल

Posted by - November 20, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए प्रयागराज के संगम क्षेत्र में अस्थाई महाकुंभ नगरी बसना शुरू…