प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके मे भाजपा नेता समेत 2 लोगों को मारी गोली

937 0

रानीगंज इलाके में रविवार को चुनावी रंजिश में चाय पी रहे भाजपा कार्यकर्ता समेत दो लोगों को प्रधान पक्ष के लोगों ने गोली मार दी। बाजार में करीब दस राउंड फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। आनन-फानन में घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रानीगंज थाना क्षेत्र के संडौरा निवासी अमित कुमार तिवारी उर्फ मोनू तिवारी (26) भाजपा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए गांव के जयप्रकाश चौरसिया (25) को मैदान में उतारा था। जयप्रकाश को चुनाव में हार मिली थी। रविवार दोपहर करीब दो बजे मोनू तिवारी और जयप्रकाश हरिहरगंज बाजार स्थित राकेश सोनी की दुकान पर चाय पीने के लिए बैठे थे। तभी थाहीपुर की ओर से चार बाइक से आठ लोग वहां पहुंचे। बाइक से उतरते ही राकेश सोनी की दुकान पर चाय पीने बैठे मोनू व जयप्रकाश पर फायरिंग शुरू कर दी।

रानीगंज केे हरिहरगंज बाजार में रविवार को चहल-पहल थी। दूरदराज के लोग दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचे थे। अचानक फायरिंग से भगदड़ मच गई। घटना के बाद पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया। हर कोई घटना से भयभीत दिखा। पुलिस लोगों से घटना की जानकारी करने के लिए प्रयास करती रही।

उत्तराखंड मौसम: पांच जिलाें में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार

रानीगंज केे संडौरा में प्रधान सगीर द्वारा कराए गए विकास कार्यों के साथ ही सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण में अनियमितता की शिकायत मोनू और प्रधान पद के प्रत्याशी रह चुके जयप्रकाश ने की थी। निर्माण कार्य की जांच के लिए रविवार को टीम आने की सूचना मिली थी। जिसके लिए मोनू व जयप्रकाश भी गांव में ही डटे थे। टीम आने में विलंब की जानकारी मिलने पर मोनू व जयप्रकाश हरिहरगंज बाजार चाय पीने चले गए। मौका पाते ही हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी। मोनू तिवारी को तीन जयप्रकाश को दो गोलियां लगी हैं।

Related Post

AK Sharma

जर्जर लाइनों एवं विद्युत पोलों को बदलने का किया जा रहा कार्य: एके शर्मा

Posted by - September 14, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए ऊर्जा विभाग जमीनी स्तर पर विद्युत व्यवस्था…

शाह ने योगी के कामों को बताया शानदार और सफल, लोग बोले- सच जानते तो बयान वापस ले लेते

Posted by - August 3, 2021 0
गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ पहुंच कर योगी आदित्यनाथ को यशस्वी और उनके कामों को शानदार और सफल बताया।शाह…
akhilesh-yadav

साइकिल यात्रा का स्वागत कर बोले अखिलेश यादव- सीमा लांघ रही है भाजपा सरकार

Posted by - March 20, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रामपुर से शुरू हुई साइकिल यात्रा का लखनऊ में…
cm yogi

दिल्ली में जितना अधिकार केजरीवाल का उतना अन्य राज्यों से आए लोगों का- सीएम योगी

Posted by - January 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के फर्जी वोटर वाले बयान…