कारगिल विजय दिवस की 22वी सालगिरह पर मोदी जी समेत लोगो ने दी श्रद्धांजली

640 0

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘हम उनके बलिदानों को याद करते हैं। हम उनकी वीरता को याद करते हैं। आज, कारगिल विजय दिवस पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने हमारे देश की रक्षा करते हुए कारगिल में अपनी जान गंवाई। उनकी बहादुरी हमें हर एक दिन प्रेरित करती है।’ इस ट्वीट के साथ ही प्रधानमंत्री ने पिछले साल के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का एक वीडियो भी शेयर किया।

पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना के वीरों को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कारगिल विजय दिवस पर इस युद्ध के सभी वीर सेनानियों का स्मरण करता हूं। आपके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान से ही कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा पुनः गर्व से लहराया। देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के आपके समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है। कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर ट्वीट के माध्यम से लिखा, ‘कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूं।’ उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके व आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे। जय हिंद।’

विधानसभा चुनाव से पहले योगी ने 1 लाख युवाओ को रोजगार देने की योजना

Related Post

आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं होली को शांतिपूर्ण मनाने पंचायत चुनाव का सहयोग

आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं होली को शांतिपूर्ण मनाने पंचायत चुनाव का सहयोग

Posted by - March 4, 2021 0
डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर बुधवार को नगराम थाने पर आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं होली को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण मनाने…

पेगासस पर सीएम नीतीश ने विपक्ष के सुर में मिलाया सुर तो लालू बोले- नीतीश मेरे दिल में रहते हैं

Posted by - August 4, 2021 0
जांच कराने को लेकर कई दिनों से संसद के अंदर और बाहर विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने में लगी है। इस…
पीएम मोदी

गंगा की निर्मलता और अविरलता पर मंथन करने कानपुर पहुंचे पीएम मोदी

Posted by - December 14, 2019 0
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवर को कानपुर पहुंचने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद…

अकेले चुनाव लड़ने वालों को जनता चप्पलों से मारेगी’, उद्धव के बयान से गठबंधन में दरार

Posted by - June 20, 2021 0
महाराष्ट्र में तीनों दलों की गठबंधन सरकार में दरार की संभावना नजर आने लगी है, इसकी आशंका शिवसेना के 55वें…