केरल में हवाला के पैसों से भाजपा ने लड़ा चुनाव! पुलिस बोली- पार्टी ने खर्च किए 40 करोड़ काला धन

624 0

केरल में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, अब पार्टी हवाला के पैसों को लेकर फंस गई है। केरल पुलिस द्वारा थ्रिलर कोर्ट में दायर चार्जशीट में कहा गया कि भाजपा ने अप्रैल में कर्नाटक से अवैध तरीके से 40 करोड़ रुपए केरल पहुंचाए और नेताओं को बांटा। थ्रिलर हाईवे पर 3.40 करोड़ की डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि वह भी हवाला का ही पैसा था, जिसे लूट लिया गया था।

पुलिस खुलासे में सामने आया कि कर्नाटक से ये रकम संघ के एक कार्यकर्ता एके धर्मराजन का करीबी हवालाा डीलर धनराजन लेकर आ रहा था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के सुरेंद्रन ने पुलिस के आरोपों को खारिज कर दिया, कहा- पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि पुलिस असल में आरोपित को बचाने की कोशिश कर रही है। सुरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा, ‘एसआइटी की तरफ से दाखिल आरोप पत्र एक राजनीतिक साजिश है। ऐसा लगता है कि पुलिस आरोपित से लूटी गई राशि की वापसी चाहती ही नहीं है। आरोप पत्र राजनीतिक संकल्प की तरह लगता है और इसका उद्देश्य भाजपा की छवि खराब करना है।’ उन्होंने कहा कि जब आरोप पत्र हमें मिलेगा तब हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

संजय सिंंह ने बसपा को बताया भाजपा की B टीम, बोला कि ब्राह्मण सम्मेलन धोखा है

उल्लेखनीय है कि इस मामले में एसआइटी ने 22 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल किया है। 625 पन्नों के आरोप पत्र में सुरेंद्रन समेत 219 लोगों को नामित किया गया है। एसआइटी का आरोप है कि कोडाकारा में कार से लूटी गई राशि छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए लाई जा रही थी।

Related Post

priyanka gandhi in baanke bihari temple

 बांके बिहारी की शरण में प्रियंका गांधी, किया मंदिर का देहरी पूजन

Posted by - February 23, 2021 0
मथुरा। कांग्रेस का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) इन दिनों बेहद धार्मिक हो गई हैं।…
Solar

यूपीसीडा लगाएगा 12 नए सौर संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी

Posted by - June 14, 2025 0
लखनऊ/कानपुर । उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
AK Sharma

योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नये भारत का नया चेहरा होगा: एके शर्मा

Posted by - December 23, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि  प्रधानमंत्री  के प्रयासों से एवं …