सिर्फ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी, संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी तब भी थी आज भी है- राहुल

711 0

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की भी मौत नहीं हुई है, ऐसा दावा मोदी सरकार ने किया है। सरकार के इस दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखा हमला बोलते हुए लिखा- सिर्फ़ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी,संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी, तब भी थी आज भी है। दरअसल मंगलवार को कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने राज्यसभा में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों को लेकर सवाल किया था।

इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए बताया गया कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण देश में किसी की मौत नहीं हुई। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी की वजह से रोजाना संक्रमितों की तड़प-तड़प कर मौत होने की खबर आई थी।

उधर, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से कई अस्पतालों ने मरीजों को अपने यहां भर्ती तक करने से इनकार कर दिया था। कई कोरोना मरीजों की जान चली गई थ्ज्ञी। यह पहली सरकार है जो ना तो देखती है ना ही सुनती है। लोगों को इन्हें सबक सिखाना चाहिए।

मुनव्वर राणा को लेकर भाजपा मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- भारतीयों की खिलाफत की तो एनकाउंटर होगा

मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से मौतों की रिपोर्ट नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ.भारती प्रवीण पवार ने बताया कि स्वास्थ्य राज्य का मसला है। राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने रेगुलर ही केंद्र को कोरोना के केस और मौतों का आंकड़ा शेयर किया है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एक भी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है।

 

 

 

Related Post

भारत बायोटेक को झटका, ब्राजील ने रद्द की कोवैक्सीन की डील, राष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार का आरोप

Posted by - June 30, 2021 0
कोरोना संकट के बीच भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक को झटका लगा है, ब्राजील ने 32.4 करोड़ की डील…
युवक की गोली मारकर हत्या

युवक की गोली मारकर हत्या

Posted by - March 8, 2021 0
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में रविवार को 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर कथित रूप से हत्या…
CM Vishnu Dev Sai

पोरा तिहार पर मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ किया भगवान शिव और नंदीराज की पूजा -अर्चना

Posted by - September 2, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai ) ने आज साेमवार काे पोरा तिहार के पावन अवसर पर भगवान…