कोरोना की तीसरी लहर पर 2 बड़े वैज्ञानिकों की अलग अलग राय

607 0

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर देश के दो बड़े संस्थानों के वैज्ञानिक बंट गए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के प्रमुख वैज्ञानिक प्रोफेसर समीरन पांडा ने दावा किया है कि अगले तीन हफ्तों में यानी अगस्त के अंत तक देश में कोरोना की तीसरी लहर आ जाएगी। अनुमान लगाया कि उस दौरान हर रोज एक लाख संक्रमित मिलेंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि अगर वायरस का स्वरूप बदला तो स्थिति बहुत खराब होगी।

उधर, IIT कानपुर के प्रोफेसर मणिंद्र अग्रवाल ने इससे उलट बयान दिया है। उन्होंने तीसरी लहर के खतरनाक होने की आशंका को खारिज किया है। उनका दावा है कि भारत हर्ड इम्यूनिटी के नजदीक है। इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। अगर तीसरी लहर आती भी है तो वह दूसरी लहर जैसी भयानक नहीं होगी।

ठाणे में लैंडस्लाइड के बाद मलबा घर पर गिरा, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

ICMR के प्रमुख वैज्ञानिक प्रोफेसर समीरन पांडा ने आशंका जताई है कि भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर अगस्त के अंत तक आएगी। इस दौरान हर दिन लगभग 1 लाख केस आएंगे। अगर वायरस में आगे बदलाव नहीं हुआ तो तीसरी लहर पहली लहर जैसी ही होगी। अगर वायरस ने रूप बदला तो स्थिति बेहद खराब हो सकती है। प्रोफेसर पांडा का मानना ​​​​है कि कम टीकाकरण दर और लॉकडाउन में छूट के कारण कोरोना केस में तेजी से वृद्धि हो सकती है। तीसरी लहर का खतरा भांपने के लिए इंपीरियल कॉलेज लंदन और ICMR ने गणितीय मॉडल का सहारा लिया है।

Related Post

भारत की ‘आयरन लेडी’

भारत की ‘आयरन लेडी’ की दीवानी है दुनिया, देश के लिए जीते कई मेडल

Posted by - February 5, 2020 0
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक स्वाति सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक विजेता…
CM Dhami

CM धामी ने अधिकारियों को गड्ढों, जलापूर्ति, वन अग्नि नियंत्रण पर करने का दिया निर्देश

Posted by - April 7, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जिलों में सार्वजनिक सेवा वितरण पर अधिक ध्यान देने का…

ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्में घर पर कंफर्टेबल और सुरक्षित रहकर देख सकते हैं- वैलेंटिना क्रेडो

Posted by - June 22, 2020 0
ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्में घर पर कंफर्टेबल और सुरक्षित रहकर देख सकते हैं- वैलेंटिना क्रेडो जैसे कि आजकल अधिकतर फिल्में…