पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान बनते ही सिद्धू ने आलाकमान को कहा शुक्रिया

690 0

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिद्धू ने सोमवार को पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और अपने अपने पिता को भी याद किया। सिद्धू ने कहा- मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। सिद्धू ने कहा- मैं ‘जीतेगा पंजाब’ के मिशन को पूरा करने के लिए पंजाब में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य के साथ काम करूंगा।

इस दौरान उन्होंने अपने पिता को याद कर कहा- मेरे पिता ने समृद्धि और स्वतंत्रता को सभी के साथ साझा करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू सोमवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने सिसवां में उनके फार्म हाउस पर पहुंच रहे हैं।

कुछ नेताओं के ‘अतिविश्वास’ के चलते भाजपा की हार हुई- सुभेंदु अधिकारी

सिद्धू ने सोमवार सुबह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ अपने पिता की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि उनके पिता भी एक कांग्रेसी थे। सिद्धू ने लिखा कि समृद्धि, विशेषाधिकार और स्वतंत्रता को केवल कुछ के बीच नहीं, बल्कि सभी के साथ साझा करने वाले उनके पिता शाही घराने को छोड़कर आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे। देशभक्ति के लिए उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। बाद में किंग्स एमनेस्टी से राहत मिलने के बाद वह डीसीसी के प्रेसिडेंट, विधायक, एमएलसी और फिर एडवोकेट जनरल बने।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

दक्षिण कोरिया यात्रा: मुख्यमंत्री शर्मा ने सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का किया दाैरा

Posted by - September 10, 2024 0
जयपुर/सियोल। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दूसरे…
cm yogi

पं. नेहरू ने कश्मीर को विवादित करने का कार्य किया, जिससे वह भारत को डसता रहाः सीएम योगी

Posted by - December 15, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि…
CM Dhami

‘सरकार जनता के द्वार’ की भावना साकार करेगा पायलट प्रोजेक्ट, धामी बोले- सभी विभागीय वेबसाइट हों अपडेट

Posted by - July 1, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी एवं गुड गवर्नेंस की बैठक लेते…
CS Upadhyay

समर अभी शेष है …… क्या उत्तराखण्ड चन्द्रशेखर उपाध्याय को जानता है?

Posted by - October 12, 2022 0
देहारादून। नैनीताल हाईकोर्ट में मुकदमों की कार्यवाही हिंदी में शुरू कराने की अपनी मुहिम की यादों को देश के साथ…