PM मोदी- विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी, लोगों ने याद दिला दिया ‘दीदी ओ दीदी’ वाला कमेंट

721 0

मॉनसून सत्र शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया, राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के सदस्यों के बर्ताव पर जमकर बरसे। राज्यसभा में पीएम ने कहा कि आज जब देश के किसान परिवार के बच्चे मंत्री बनकर सदन में उनका परिचय हो रहा है तो कुछ लोगों को बड़ी पीड़ा हो रही। उन्होंने कहा- सदन में मंत्री बनी महिलाओं का परिचय हो रहा है तो वो कौन सी महिला विरोधी मानसिकता है जिसके कारण सदन में उनका नाम सुनने को भी तैयार नहीं हैं।

पीएम ने आगे कहा कि ये कौन सी मानसिकता है जो दलितों, आदिवासियों, किसान के बेटे का गौरव करने को तैयार नहीं है?पीएम मोदी की इस बात पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी, एक यूजर ने लिखा- बंगाल में “दीदी ओ दीदी” मुंह से निकल रहा था तब ये मानसिकता कहां गई थी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर लोग सोशल मीडिया पर दीदी ओ दीदी याद दिला रहे हैं। इस खबर पर आज तक के पत्रकार उत्कर्ष सिंह ने लिखा कि ‘दीदी …ओ दीदी’। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन जो महिलाओं पर अत्याचार हुआ है, महंगाई चरम सीमा पर है, पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने से पूरा देश परेशान है, रोजगार कैसे आएगा ,15 लाख खाते में कब तक आएंगे, 2 करोड़ नौकरियां का क्या हुआ। मोदी जी आपकी मानसिकता तो देश विरोधी है।

यूजर्स ने ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी को काफी ट्रोल किया,

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1417027057838477312?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1417027057838477312%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-6789220171345430121.ampproject.net%2F2107030008001%2Fframe.html

सुप्रीम कोर्ट के जज तक को नहीं बख्शा, लोकतंत्र के परखच्चे उड़ा दिए- ‘हैकिंग’ मामले पर बोले पूर्व IAS

Related Post

Keshav Maurya met Governor Shiv Pratap Shukla

केशव प्रसाद मौर्य ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ/प्रयागराज: आज सर्किट हाउस, प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya ) ने हिमाचल प्रदेश…
cm dhami

लॉन बाल कैंप में खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी, खिलाड़ियों को दी नई ऊर्जा

Posted by - December 12, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बाल कैंप…
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ 2025: पीएम मोदी के आगमन से पूर्व पूरा होगा रोड्स के रिन्यूअल का काम

Posted by - December 1, 2024 0
प्रयागराज। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन से पूर्व महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों को पूरा…