मालिक को अपने गुलामों पर भी शक है, उनके भी फोन सुने जा रहे- रवीश कुमार का PM पर निशाना

619 0

भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है, हालांकि सरकार ने इस बात से इनकार किया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा दावा किया गया है कि पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से भारत के लोगों के फोन हैक किए गए थे। इस मुद्दे पर पत्रकार रवीश कुमार ने मोदी सरकार पर तंज कस कहा कि मालिक को अपने गुलामों पर भी शक है। हा हा।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- तो पत्रकारों के फोन सुने जा रहे हैं, रुकिए, उन पत्रकारों के भी सुने जा रहे हैं जो सरकार बहादुर की खुशामद में लगे हैं। उन्होंने लिखा- अगर सारी ऊर्जा इसी सब में लगेगी तभी तो अर्थव्यवस्था का हाल चौपट होगा, आप बेरोजगार होंगे और हिन्दू मुसलमान करेंगे।

उनके फेसबुक पोस्ट पर तमाम यूज़र कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी इस बात का समर्थन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हें अपनी उर्जा इन बातों में न खत्म करने की सलाह दे रहे हैं। मनोज शर्मा नाम के एक फेसबुक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘अच्छा जी, तो टूलकिट गैंग चाइना से फंडिंग लेकर नक्सली गौतम नवलखा को पहुंचा रहे और सरकार इनपर नजर भी न रखे। पिछली सरकारों में बहुत मलाई चाट ली है चाटुकारों। अब समय है हिसाब चुकता करने का।’

एक फेसबुक यूजर रवीश कुमार के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखते हैं कि दुनिया की कोई सरकार ऐसी नहीं कि जो फोन टेप न कराती हो। सरकार तो छोड़ो, तमाम कंपनियां अपने एम्प्लॉयीज पर निगाह रखने के लिए CCTV कैमरे भी लगवाती हैं। यह देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए आवश्यक है। यदि आप कुछ गलत नहीं कर रहे, चोरी नहीं कर रहे तो रिकॉर्डिंग से कैसा घबराना? कैमरे और फोन टेप के डर का माहौल चोरों में होता है।

 संवैधानिक अधिकारों पर अटैक हो रहा, लोग खुलकर बात भी नहीं कर सकते- कांग्रेस का सरकार पर वार

आप चाहें तो एटीएम, मॉल्स, सड़कों पर लगे कैमरों को भी लानत भेज सकते है। यूं चोर की दाढ़ी में तिनका रविश कुमार। अब तो वाक़ई डर का माहौल है। सुधांशु कुमार नाम के यूजर कमेंट करते हुए लिखते हैं कि बहुत चिंताजनक बात है कि आपका नाम नही है इनकी सूची में मतलब अब आपको फिर नये शिरे से काम करना पड़ेगा ताकि कुछ तो ध्यान सरकार आप पर दे लगे रहिये हमारी दुआएं है।

Related Post

CM Dhami

सरकारी अधिसूचनाओं में विक्रम संवत और हिंदू माह का होगा उल्लेख: मुख्यमंत्री

Posted by - March 17, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट…

2019 के लोकसभा चुनाव की इस महीने से पहले तारीखें होंगी घोषित

Posted by - January 18, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा उपाध्यक्ष आई के जाडेजा…
अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ

अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ और अनुशासनहीनता है : शरद पवार

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। शिवसेना और एनसीपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में शरद पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, शिवसेना…
Swachhata Abhiyan

माघ पूर्णिमा स्नान के बाद रात भर चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छ और सुंदर हुए संगम घाट

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के तहत माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व के बाद संगम घाटों की सफाई को…