मुंबई जलमग्न , बादल फटे और अब तक 25 लोगों की जान गई

1130 0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश को देखते हुए मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि डॉपलर राडार से प्राप्त चित्रों में दिखाई दे रहा है कि तूफान 18 किलोमीटर (करीब 60,000 फुट) की ऊंचाई पर है। एक मौसम विज्ञानी ने बताया कि मुंबई में तीन घंटे में 250 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई जो रविवार सुबह 305 मिलीमीटर तक पहुंच गई।

राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने एक ट्वीट में बताया कि एक छोटे समयकाल में बादल फटने की छोटी-छोटी घटनाएं भी हुईं। उन्होंने कहा कि मुंबई फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। पानी निकालने का काम किया जा रहा है। इससे पहले दिन में आदित्य ठाकरे ने भूस्खलन प्रभावित तीन स्थानों का दौरा किया था और वहां के हालात का जायजा लिया था।

पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया। लंबी दूरी की कई ट्रेनों का या तो मार्ग बदल दिया गया या उनका अन्य स्टेशनों से परिचालन हो रहा है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक परिसर की दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर 17 लोगों की मौत हो गई।

HC: शादी शुदा होते हुए लिव इन रिलेशन में रहने पर नौकरी से बर्खास्तगी गलत

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में माहुल के वाशी नाका में देर रात करीब एक बजे एक पेड़ के गिरने से उससे सटे एक मकान की दीवार ढह गई। घटना में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, विक्रोली उपनगर में देर रात करीब ढाई बजे भूस्खलन के चलते छह कच्चे मकानों के ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

Related Post

Mohan Bhagwat

भेदभाव मन से उपजता है, शक्ति और संस्कार से बदलेगा समाज: मोहन भागवत

Posted by - February 23, 2026 0
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों का…
Amit Shah

जोधपुर से गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार: कितने भी दल एकत्रित हो जाओ, आएगा तो मोदी ही

Posted by - April 1, 2024 0
जोधपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को जोधपुर के पोलो मैदान में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को…