यूपी: RSS कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले में निलंबित हुए दरोगा पर जानलेवा हमला

608 0

यूपी के बिजनौर में RSS कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले में निलंबित चल रहे दरोगा अरुण कुमार पर शनिवार रात नकाबपोश लोगों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दरोगा सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे तभी बाइक सवार चार बदमाश आए और लाठी-डंडो से पीटना शुरु कर दिया। जब तक भीड़ जुटी तक बदमाश भाग गए, पुलिस को खबर मिली तो आनन फानन में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई लेकिन किसी को पकड़ नहीं पाई।

दरोगा ने बताया कि आरएसएस कार्यकर्ता उमंग काकरान से दो दिन पहले विवाद हुआ था, उन्होंने हमले के पीछे उमंग की साजिश बताई। बता दें कि हल्दौर थाने में तैनात दरोगा अरुण कुमार ने पिछले दिनों आरएसएस कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

एसपी ने दारोगा अरुण कुमार को निलंबित कर दिया था। दारोगा अरुण कुमार झालू के मोहल्ला महाजनान में किराए पर रह रहा था। शुक्रवार देर शाम वह बाजार में सामान लेने आया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार-पांच युवक चेहरे पर नकाब लगाकर आए। उन्होंने दारोगा की पिटाई शुरु कर दी। डंडों और लात-घूसों से जमकर पीटा। मारपीट के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

यूपी विधानसभा चुनाव के समर में उतरी मायावती, 23 जुलाई से ब्राह्मण सम्मेलन करेंगी बसपा

जानकारी पर एसपी सिटी प्रवीण सिंह रंजन और सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारी जांच में जुटे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। दारोगा का मेडिकल भी हुआ है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

CM Yogi

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का सीएम योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - April 23, 2026 0
लखनऊ/हरदोई। हरदोई में 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के आगमन एवं गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी…
CM Yogi inaugurated Kalyan Mandapam

फाइव स्टार सुविधाओं से युक्त होंगे गरीबों के मांगलिक कार्यक्रम : सीएम योगी

Posted by - February 13, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अब गरीबों और आर्थिक दृष्टि से निम्न और मध्यम आय वर्ग…
cm yogi

63,383 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण, 1,740 पुल और 35,433 किमी ग्रामीण मार्ग, 9 वर्षों में यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

Posted by - March 20, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 9 वर्षों के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) के क्षेत्र में व्यापक बदलाव दर्ज किए गए हैं,…