सुप्रीम कोर्ट में बोली मोदी सरकार, शिव मंदिरों तक टैंकरों से गंगाजल पहुंचाए योगी सरकार

698 0

कोरोना संकट के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर गहमागहमी बरकरार है, यूपी की योगी सरकार ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया। योगी सरकार ने कहा- कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से रोक नहीं है, कांवड़ यात्रा को सांकेतिक रूप से चलाया जाएगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- कांवड़ियों को उत्तराखंड जाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए, इस लिए शिव मंदिरों के पास ही गंगाजल उपलब्ध करवाएं जाएं।

उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार कुंभ को लेकर हुई किरकिरी के बाद कांवड़ यात्रा को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहती इसलिए उसने रद्द करने का फैसला किया है। तमाम दलीलों के बाद कोर्ट ने यूपी सरकार को कांवड़ यात्रा की परमिशन देने के फैसले पर विचार करने को कहा है।

दरअसल कोरोना महामारी के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने इस साल भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा की अनुमति दी है। यूपी सरकार की ओर से कांवड़ यात्रा की अनुमति दिए जाने के बाद केंद्र सरकार की ओर से इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया गया है, जिसपर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

बता दें कि युपी सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा की अनुमति दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का खुद से संज्ञान लिया है, जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से इस मामले में हलफनामा दायर किया गया है। जिसमे साफ तौर पर कहा गया है कि राज्य कांवड़ यात्रा की अनुमति ना दें। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो भी दिशा-निर्देश जारी हुए हैं उनपर हम विचार करेंगे।

बिना दिमाग के काम करती है सरकारी संस्थाएं?’- HC की नीतीश सरकार पर सख्त टिप्पणी

साथ ही राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शिव मंदिर के पास ही चिन्हित जगहों पर गंगाजल मुहैया कराया जाए, जहां लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होना चाहिए, मास्क को पहनना जरूरी होना चाहिए। साथ ही कोरोना से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

Related Post

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की नींद में अजान से खलल, डीएम को लिखा लेटर

Posted by - March 17, 2021 0
प्रयागराज। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति (Vice Chancellor of Allahabad University) ने कहा कि रोज सुबह…
AK Sharma

भारतीय रेल भारत की अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा ड्राइवर है: एके शर्मा

Posted by - November 22, 2023 0
मऊ/लखनऊ। भारत सरकार के रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishanv)  ने मऊ- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ के…
On Makar Sankranti, CM Yogi will offer Khichdi during Brahma Muhurta.

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Posted by - January 14, 2026 0
गोरखपुर। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का मुख्य पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा लेकिन इससे एक दिन पहले बुधवार को ही…
CM Yogi

जनहित के कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं, गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई तय: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार बताया है। उन्होंने कहा है कि…
CM Yogi

सेटेलाइट फ्लाईओवर होगा वाईशेप, पीलीभीत बाईपास होगा फोरलेन

Posted by - August 6, 2025 0
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को बरेली मंडल के चार जनपदों बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर की…