बिना दिमाग के काम करती है सरकारी संस्थाएं?’- HC की नीतीश सरकार पर सख्त टिप्पणी

607 0

एक महिला कॉलेज के सेक्शन ऑफिसर पद से रिटायर हुए शख्स को निचले पद का वेतनमान देने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पड़ी की। हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पर 20 हजार का जुर्माना लगाया। जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह ने कहा- भारत के संविधान में परिभाषित कोई संस्था बिना दिमाग के काम नहीं कर सकती और राज्य ने अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय शर्मनाक तरीके से उसका बचाव किया।

याचिका समस्तीपुर महिला कॉलेज से रिटायर सेक्शन ऑफिसर रामनवल शर्मा द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने अपने लिए सही वेतनमान और उसके आधार पर बकाया रकम के भुगतान की मांग की थी। रामनवल ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तहत आनेवाले समस्तीपुर महिला कॉलेज के रोकड़पाल पद से साल 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे।

इसके पहले भी राज्य में हुई कोरोनासे मौत के मामलोंमें राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। राज्य के PRS के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मई 2019 में, बिहार में लगभग 1.3 लाख मौतें हुई थीं, जबकि 2021 में इसी अवधि के लिए यह आंकड़ा लगभग 2.2 लाख था। लगभग 82,500 मौतों का अंतर दर्ज किया गया।

MP- खनन माफियाओं पर नकेल कसने वाली अफसर का तबादला, कांग्रेस- सरकार दे रही संरक्षण

इसमें से आधे से ज्यादा 62 फीसदी की बढ़ोतरी इस साल मई में दर्ज की गई थी। बिहार में कोरोना की दूसरी लहर में मरने वालों की संख्या को नीतीश कुमार सरकार ने अब तक सार्वजनिक नहीं किया है, जिस पर पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि बिहार सरकार द्वारा राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या को सार्वजनिक करने की इच्छा न होना अनुचित है।

Related Post

cm dhami

कांग्रेस पार्षद समेत सैंकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

Posted by - December 4, 2022 0
देहरादून। हरिद्वार कांग्रेस पदाधिकारियों ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने…
बदमाशो ने एक बार फिर दी लखनऊ पुलिस को चुनौती

बदमाशो ने एक बार फिर दी लखनऊ पुलिस को चुनौती

Posted by - March 3, 2021 0
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार की दोपहर अमीनाबाद में जुगल किशोर ज्वेलर्स के शोरूम मे हुई करोड़ों की चोरी की वारदात का खुलासा किया ही था कि बीती रात बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए असलहों के दम पर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। आधा दर्जन बदमाशों ने गाजीपुर थाना क्षेत्र के रविन्द्रपल्ली में कोरियर कम्पनी के दफ्तर में मौजूद तीन कर्मचारियों को बन्धक बनाकर चार लाख रूपए से ज्यादा की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमशों ने तीनों कर्मचारियो को बाथरूम मे कैद कर दिया गया। सूचना पाकर पहुॅची पुलिस ने जॉच के बाद डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 13 साल से फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार डीसीपी का कहना है कि बदमाशो की संख्या 6 थी। पांच बदमाश दफ्तर के अन्दर दाखिल हुए थे और एक बदमाश मोटर साईकिल के साथ बाहर खड़ा था। डीसीपी के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जॉच कर बदमाशो की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी…