MP- खनन माफियाओं पर नकेल कसने वाली अफसर का तबादला, कांग्रेस- सरकार दे रही संरक्षण

525 0

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके के मुरैना जिले में अवैध खनन माफियाओं से मोर्चा लेने वाली वन विभाग की अनुविभागीय अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। श्रद्धा पंढरे केवल तीन माह ही इस इलाके में अपनी ड्यूटी निभा पाईं। इस तबादले पर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है। अपने 3 माह के कार्यकाल में उन्होंने अवैध खनन में लगे 70 से ज्यादा वाहनों को जब्त किया और 20 आरोपियों को जेल भेजा, इस दौरान उन पर 11 बार हमले भी हुए।

इस पर कांग्रेस महामंत्री के.के.मिश्रा ने कहा- सरकार अपराधियों का अभ्यारण बन गया है, कानून व्यवस्था चौपट है और माफिया अपनी समानांतर सरकार चला रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा- माफिया न गड़ रहे, न टंग रहे और उन्हें रोकने वाले निबट जरूर रहे।

वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने महिला अधिकारी के तबादले पर तंज कसते हुए कहा, “प्रदेश में अवैध खनन बेरोक टोक जारी, रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, तीन माह में रेत माफियाओं के 15 हमले झेल चुकी महिला अधिकारी श्रद्धा का रेत माफियाओं के दबाव में तीन माह में ही मोरैना एसडीओ पद से तबादला। माफिया न गड़ रहे, न टंग रहे और उन्हें रोकने वाले निबट जरूर रहे।”

PM के वाराणसी दौरे पर कांग्रेस के 8 सवाल, आईना दिखा कहा-काशी को भाषण नही सुशासन चाहिए

श्रद्धा पंढरे का तबादला होने पर कांग्रेस बीजेपी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस महामंत्री और मीडिया प्रभारी के.के.मिश्रा ने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के काल में भयभीत माफिया प्रदेश से पलायन कर गए थे, वे आज सरकार, मंत्रियों के अघोषित ओएसडी बन उन्हें संचालित कर रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश अपराधियों का अभ्यारण बन गया है, कानून व्यवस्था चौपट है और माफिया अपनी समानांतर सरकार चला रहे हैं।

Related Post

CM Dhami inaugurated the "Saathi Kendra" in Khatima

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ

Posted by - September 1, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,…

डिफेंस कमेटी की मीटिंग से राहुल का बायकॉट:डोकलाम विवाद पर चर्चा चाहते थे कांग्रेस सांसद

Posted by - July 14, 2021 0
19 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बुधवार को…
CM Pushkar Dhami

राज्य का समग्र विकास हमारा लक्ष्य : सीएम पुष्कर धामी

Posted by - December 29, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Dhami) मंगलवार को देर सायं आईएसबीटी स्थित स्थानीय होटल में आयोजित पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम…