PM के वाराणसी दौरे पर कांग्रेस के 8 सवाल, आईना दिखा कहा-काशी को भाषण नही सुशासन चाहिए

603 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को वाराणसी दौरे को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उन पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने पीएम पर 11 सवाल दागते हुए कहा कि काशी को भाषण नहीं, सुशासन चाहिए। सुरजेवाला ने पीएम को स्वप्नजीवी का करार देते हुए पूछा कि काशी को क्योटो बनाने के वादे का क्या हुआ? सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा- मोदी जी ने 7 साल में सांसद के तौर पर क्या किया? क्या गंगा मैया में बहने वाली गंदगी साफ़ हुई?

गौरतलब है कि पीएम ने यूपी चुनाव अभियान का आगाज करते हुए वाराणसी में जापान के सहयोग से बने अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र ‘रुद्राक्ष’ का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या काशी को क्योटो बनाया? एक बारिश में ही बंद सीवर, जल भराव और सड़कों पर फैला कूड़ा-करकट चारों और है पर “स्मार्ट सिटी” गुम है। कोरोना काल में काशी को अपने हाल क्यों छोड़ा? राजन मिश्रा जी ने ऑक्सिजन की कमी से दम तोड़ दिया। छन्नूलाल मिश्रा जी को संस्कार के लिए बिटिया का शव नहीं मिला। ऐसी अनगिनत घटनाएं हैं।’’

राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई एक और जमीन को लेकर विवाद, चंपत राय को कोर्ट ने थमाया नोटिस

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ काशी के मल्लाह और छोटी नाव चलाने वाले निषाद समाज की आजीविका को क्यों छीना? क्या वे काशी की ऐतिहासिक धरोहर का हिस्सा नही? प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिए गए दोनों गांव जयापुर और नगेपुर बदहाली के शिकार क्यों? जब प्रधानमंत्री अपने गोद लिए गाँव में तरक़्क़ी नही करा सकते तो काशी का क्या होगा? काशी और पूर्वांचल का विकास, तरक़्क़ी और रोज़गार का इंतज़ार कब ख़त्म होगा?’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘स्वप्नजीवी जी, काशी को भाषण नही सुशासन चाहिए।’’

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदान किया साहित्यकारों को प्रतिष्ठित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान

Posted by - June 30, 2023 0
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा…
cm yogi

प्रयागराज कुंभ 2025 से पहले सफल होगा अविरल-निर्मल गंगा का संकल्प: सीएम योगी

Posted by - December 21, 2022 0
लखनऊ। प्रयागराज कुंभ 2025 के प्रारंभ होने से पहले तक मां गंगा को अविरल-निर्मल बनाने का संकल्प पूर्ण करना होगा।…

स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए छपे निमंत्रण कार्ड, कांग्रेस ने किया विरोध

Posted by - November 1, 2019 0
मध्यप्रदेश। आज यानी एक नवंबर मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस है। इस मौके पर राज्य के होशंगाबाद में कुछ कार्यक्रम आयोजित…