कांग्रेस ने कहा, नए स्वास्थ्य मंत्री भी हर्षवर्धन की राह पर चल रहे हैं

726 0

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने देश में वैक्सीन की कमी को लेकर गुरुवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी अपने पूर्ववर्ती डॉक्टर हर्षवर्धन के रास्ते पर चल रहे हैं। चिदंबरम ने कहा कि टीकाकरण केंद्रों में टीके उपलब्ध न होने के बोर्ड लगे होते हैं और इनकी डोज खत्म होने के बाद कतारों में खड़े लोगों को घर लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई राज्य टीके की कमी की शिकायत कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने नव नियुक्त स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पर हमला बोलते हुए कहा, ‘नए स्वास्थ्य मंत्री भी अपने पूर्ववर्ती की तरह उसी रास्ते पर चल रहे हैं। यह दुखद है।’ उन्होंने कहा कि राज्य दर राज्य टीके की कमी की शिकायत कर रहे हैं। चिदंबरम ने कहा कि टीकाकरण केंद्रों में ऐसे बोर्ड लगे होते हैं जिनपर ‘टीके नहीं हैं’ लिखा हुआ होता है। उन्होंने कहा कि टीकों की खुराक खत्म होने के बाद कतारों में खड़े लोगों को घर लौटना पड़ता है। चिदंबरम ने कहा, ‘क्या टीके की कमी की शिकायत करने वाले सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री झूठ बोल रहे हैं?’

राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- अब हमारे निशाने पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार है

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि क्या अखबार और टीवी की खबरों से लोगों को इसलिए दूर किया जा रहा है, क्योंकि टीकों की कोई खुराक नहीं है? उन्होंने कहा कि निष्कर्ष यह है कि केंद्र और राज्यों के बीच जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है। चिदंबरम नए स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि देश में टीकों की कोई कमी नहीं है। इस बीच, भारत में कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 39 करोड़ के लैंडमार्क को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में देश भर में 34,97,058 लोगों को वैक्सीन दी गई हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 105वां संस्करण

Posted by - September 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का सपना सिर्फ मोदी का नहीं यह पूरे देश का है : स्मृति ईरानी

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश में आर्थिक स्तर पर बहुत सारी चुनौतियां हैं, लेकिन वित्त मंत्री…
Keshav Prasad Maurya

पीएम गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए करते हैं दिन रात कार्य: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - March 26, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ में मीडिया बंधुओं से वार्ता करते…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक तरक्की की रीढ़ हैं एक्सप्रेसवे: मुख्यमंत्री

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…
cm dhami

श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में बने 168 पालन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Posted by - November 29, 2024 0
देहारादून। कैंप कार्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालन केंद्रों का उद्घाटन किया…