BJP सांसद ने पीएम को किया आगाह, कहा- चीन के साथ खड़े हैं पाकिस्तान-तालिबान एवं अफगानिस्तान

599 0

भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एकबार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी एवं सरकार को सचेत किया है। उन्होंने कहा- चीन के साथ इस वक्त युद्ध जैसी स्थिति है, वह मजबूत स्थिति में है उसे पाकिस्तान-तालिबान एवं अफगानिस्तान का साथ मिला है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी माना कि पिछले एक वर्ष में भारत-चीन के रिश्तों के बीच तनातनी आई जो चिंता पैदा करती है।उन्होंने कहा- हमने सीमा को लेकर जो समझौता किया चीन ने उसका पालन नहीं किया, यही कारण है कि 45 साल बाद हमारे सैनिक मारे गए। सुब्रमण्यम स्वामी ने इसके पहले हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग में चीनी सेना के हस्तक्षेप को लेकर चिंता जताई और पीएम से जवाब देने की अपील की थी।

एस जयशंकर ने आगे कहा, ‘‘लेकिन बीते एक वर्ष से, इस संबंध को लेकर बहुत चिंता पैदा हुई क्योंकि हमारी सीमा को लेकर जो समझौते किये गये थे चीन ने उनका पालन नहीं किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘45 साल बाद, वास्तव में सीमा पर झड़प हुई और इसमें जवान मारे गये। और किसी भी देश के लिए सीमा का तनावरहित होना, वहां पर शांति होना ही पड़ोसी के साथ संबंधों की बुनियाद होता है। इसीलिए बुनियाद गड़बड़ा गयी है और संबंध भी।’’

एटीएस ने लखनऊ में पकड़ा 2 अलकायदा से जुड़े आतंकवादी

मालूम हो कि पिछले साल मई की शुरुआत से पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध बना। कई दौर की सैन्य और राजनयिक बातचीत के बाद फरवरी में दोनों ही पक्षों ने पैंगांग झील के उत्तर और दक्षिण तटों से अपने सैनिक और हथियार पीछे हटा लिये। विवाद के स्थलों से सैनिकों को वापस बुलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों के बीच अभी वार्ता चल रही है।

Related Post

Lt. General Yogendra Dimri

अंग्रेज़ी शासन के बीच भारतीय संस्कारों पर आधारित शिक्षा संस्थान बनाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है: लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी (से.नि.)

Posted by - December 4, 2025 0
गोरखपुर। गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक-सप्ताह समारोह 2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर…
CM Yogi

जहां दुर्दांत अपराधी, माफिया व दुष्कर्मी पैदा होते हैं, अखिलेश उस प्रोडक्शन हाउस के सीईओ और शिवपाल ट्रेनर हैंः योगी

Posted by - November 10, 2024 0
अंबेडकरनगर/मीरजापुर/प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उपचुनाव प्रचार की रैलियों में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेतृत्व व नेताओं…
AK Sharma

देश की तरक़्क़ी और सबकी ख़ुशहाली के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व पर सबकी भागीदारी जरूरी: एके शर्मा

Posted by - June 1, 2024 0
मऊ/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने काफी लंबे वर्षों के बाद अपने गांव…
property tax

हरदीप पुरी ने नगरीय निकायों के प्रापर्टी टैक्स में सुधार विषय पर की चर्चा

Posted by - August 25, 2020 0
लखनऊ। केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग को नगरीय निकायों से भविष्य में प्राप्त होने वाली धनराशि के परिप्रेक्ष्य में…