लखनऊः पत्नी ने दर्ज कराई FIR, पैसा देकर महिलाओं का धर्मांतरण कराता है पति

635 0

लखनऊ में रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने बेंगलुरु में रहने वाले पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसका पति सैयद हसनैन अशरफ और सास शादिया लव जिहाद अभियान चला रहे हैं। ये दोनों गैर मुस्लिम महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। हसनैन बेंगलुरु में एक दरगाह का सज्जादानशीन (दरगाह का बड़ा फकीर) है। उसको धर्मांतरण के लिए विदेशों से फंडिंग हो रही है। इस काम में उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं। महिला ने लखनऊ के इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला ने यह भी बताया कि उसके पति ने उसे धमकाया कि अगर जान बचानी है तो चार गैर मुस्लिम महिलाओं का धर्मांतरण करवाओ। ऐसा न करने पर लंदन में रहने वाले भाई समेत पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे मार-पीटकर घर से निकाल दिया। इंदिरानगर थाना पुलिस ने इस मामले में धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इंदिरानगर इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित महिला का नाम उम्मे कुलसूम है। वह खुर्मनगर इलाके में रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेंगलुरु में रहने वाला उसका पति सैयद हसनैन अशरफ हिंदू महिलाओं को जाल में फंसाता है। फिर शादी के नाम पर उनका धर्म परिवर्तन कराता है। अशरफ एक दरगाह का सज्जादानशीन है। दरगाह पर हर धर्म के लोग आते हैं, जिसका फायदा उठाकर वह लोगों का ब्रेनवॉश कर मुस्लिम बनाता है।

पीड़िता ने यह भी बताया की शादी के कुछ दिनों बाद ही पति उस पर उसकी हिंदू महिला मित्रों से मिलाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता। यहां तक धमकी दी कि अगर चार हिंदू महिलाओं को मुस्लिम नहीं बनवाया तो लंदन में रहने वाले तुम्हारे भाई समेत पूरे परिवार को मरवा दूंगा। जब तक चार महिलाओं की व्यवस्था न कर लेना घर मत आना। तब से लगातार धमकी दे रहा है। पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2019 में उसका विवाह अशरफ से हुआ था।

Related Post

Erik Solheim

‘न अमेरिका, न यूरोप और ना ही चीन में…! ऐसा मानव समागम इतिहास में कभी नहीं हुआ

Posted by - February 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए संकल्पबद्ध प्रदेश की योगी सरकार ने इस महाआयोजन को…
JP Nadda in deen dayal Park

पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम करोड़ों के कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत: जेपी नड्डा

Posted by - March 1, 2021 0
चन्दौली। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वह…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए तैयार हैं नौकरी/रोजगार के 1.10 करोड़ नए अवसर: मुख्यमंत्री

Posted by - February 13, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी 19-21 फरवरी को प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग…