ज्योतिरादित्य सिंधिया का FACEBOOK अकाउंट हुआ हैक, हुई FIR

611 0

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में 7 जुलाई को अंजाम दिया गया। इसमें कई नई चेहरों को मौका मिला। जिसमें पिछले साल मार्च में कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम शामिल है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार में केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री बनाया गया है। जहां 7 जुलाई को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली तो वहीं 8 जुलाई को उनके फेसबुक अकाउंट को ही हैक कर लिया गया। बता दें कि सिंधिया के फेसबुक अकाउंट से उनके पुराने वीडियो पोस्ट किए गए, जब वो कांग्रेस में थे।

हालांकि अकाउंट के हैक की जानकारी जब सिंधिया की सोशल मीडिया टीम को मिली तो उन्होंने तमाम पुराने वीडियो तुरंत डिलीट कर दिए और पेज को फिर से रिकवर किया। उनके अकाउंट के हैक होने की जानकारी के बाद और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर पुलिस ने शिकायत के बाद FIR दर्ज कर ली है।

बता दें कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक हो जाने के बाद ग्वालियर में पुलिस ने FIR दर्ज़ कर ली है। वहीं इस संबंध में क्राइम ब्रांच के DSP ने बताया, “7-8 जुलाई के बीच उनका अकाउंट अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक किया गया। उनका फेसबुक अकाउंट उनके IT सेल द्वारा चलाया जा रहा था। जांच जारी है।”

गौरतलब है कि सिंधिया के मामले विवाद इसलिए भी है कि क्योंकि पिछले समय में वो कांग्रेस पार्टी के नेता थे लेकिन अब वो भाजपा में आ चुके हैं। ऐसे में अब पुलिस ने भी मामले में सक्रियता दिखाई और दोषियों को जल्द पकड़ने की बात कही जा रही है।

Related Post

नरेंद्र तोमर के प्रस्ताव पर बोले राकेश टिकैत, 10 साल तक जारी रह सकता है प्रदर्शन

Posted by - September 27, 2021 0
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन अब भी जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा…
CM Bhajan Lal

सुबह-सुबह योग-व्यायाम जरूर करें, स्वस्थ रहें: मुख्यमंत्री

Posted by - December 16, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने सोमवार सुबह जयपुर के सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक किया। उन्होंने वॉक के…
राजद प्रत्‍याशियों की सूची

झारखंड विधानसभा चुनाव: राजद प्रत्‍याशियों की सूची जारी, सुभाष यादव कोडरमा से मैदान में

Posted by - November 19, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सात प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर…
CM Dhami

कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली कई विकास सौगातें

Posted by - January 31, 2026 0
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में दो दिवसीय कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…