ब्लॉक प्रमुख चुनाव: निर्विरोध जीतेंगे भाजपा के 292 प्रत्याशी

565 0

प्रदेश के 75 जिलों में 826 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए हो रहे चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों की बड़े पैमाने पर निर्विरोध जीत तय हो गई है। भाजपा का दावा है कि प्रदेश भर में वह कम से कम 292 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं उसकी सहयोगी अपना दल को मिला लें तो यह आंकड़ा 295 पर पहुंच जाएगा।

भाजपा ने लखनऊ क्षेत्र में 61, बरेली क्षेत्र में 30, बनारस क्षेत्र में 27, गोरखपुर क्षेत्र में 44, मेरठ क्षेत्र में 29, प्रयागराज क्षेत्र में तीन, बुंदेलखंड में 19, कानपुर क्षेत्र में 30, गाजियाबाद में एक, गौतमबुद्धनगर में दो, अलीगढ़ क्षेत्र में सात, आगरा क्षेत्र में 31 और मुरादाबाद क्षेत्र में आठ सीटों पर जीत का दावा किया है।

वहीं सपा के कम से कम दस प्रत्याशी फिलहाल जीतते हुए दिख रहे हैं। लखनऊ क्षेत्र में 64 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है, जिसमें 61 भाजपा के हैं, एक सपा और दो निर्दलीय हैं। सपा, कांग्रेस, रालोद तथा अन्य दलों को कहीं प्रत्याशी नहीं मिले तो कई प्रस्तावक धोखा दे गए।

ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए गुरुवार को नामांकन पत्र भरे गये और उनकी जांच हुई। निर्विरोध निर्वाचन की तस्वीर शुक्रवार को नामांकन वापसी की समय सीमा दोपहर तीन बजे के बाद ज्यादा स्पष्ट होगी। नामांकन के साथ आए इन रुझानों से भाजपा खेमे में खुशी की लहर है।

पार्टी पदाधिकारी मान रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा अधिकांश सीटों पर विजय हासिल करेगी। इस चुनाव में भाजपा का मुकाबला मुख्य रूप से सपा से है। कांग्रेस और बसपा चुनाव में दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। भाजपा नेताओं का मानना है कि पंचायत चुनाव में जो नतीजे लगातार आ रहे हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जमीनी स्तर पर समाजवादी पार्टी की सियासत बहुत पीछे छूट गई है।

Related Post

Sangam

योगी सरकार का भगीरथ प्रयास, हर घंटे 2 लाख श्रद्धालु संगम नोज पर कर सकेंगे स्नान

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ में संगम (Sangam)  स्नान का विशेष महत्व है। इसको लेकर योगी सरकार भी सजग है और उसने…
Biogas

पंचगव्य से बनेगी स्किन केयर, बायोगैस से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Posted by - July 26, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की महत्वाकांक्षी योजना “गो सेवा से समृद्धि” अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और ग्रामीण…
CM Yogi met people in Janta Darshan

कब्जामुक्त कराएं गरीब की जमीन, दबंगों पर हो कानून सम्मत कड़ा एक्शन : सीएम योगी

Posted by - August 18, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान कई…