तीसरी लहर से पहले आत्मनिर्भर होंगे सरकारी अस्पताल, 31 ऑक्सिजन प्लांट!

741 0

बनारस : कोरोना की तीसरी लहर से पहले वाराणसी के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सिजन आपूर्ति के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक जिले के 22 अस्पतालों में ऑक्सिजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें से दर्जनभर से अधिक अस्पतालों में ऑक्सिजन प्लांट लगाए जा चुके हैं, जबकि बाकी बचे अस्पतालों में प्लांट इन्‍स्टॉलेशन का काम जारी है।

जुलाई के अंत तक सभी अस्पतालों में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। वाराणसी के शहरी क्षेत्र में सबसे पहले पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में शहर के उद्योगपति आर के चौधरी के सहयोग के ऑक्सिजन प्लांट लगाया गया। उसके बाद लालबहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, ईएसआईसी अस्पताल, राजकीय आयुर्वेद अस्पताल, शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में प्लांट लगाने का काम पूरा किया गया।

वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में प्रस्तावित 31 ऑक्सिजन प्लांट को लगाने का काम जारी है। अलग-अलग कंपनियों से सीएसआर फंड से ये ऑक्सिजन प्लांट उपलब्ध कराए हैं। शहरी क्षेत्र के अस्पतालों की ऑक्सिजन सप्लाई की क्षमता इन प्लांट से बढ़ाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन कामों को किया जा रहा है।

ऑक्सिजन को लेकर जिस तरह की परेशानियों का सामान कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को उठानी पड़ी, अब ऑक्सिजन प्लांट लग जाने के बाद संभावित तीसरी लहर में ऐसी परेशानी नहीं होगी। इसी के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर अस्पतालों में प्लांट लगाए जा रहे हैं।

Related Post

JEE examinations

बॉम्बे हाई कोर्ट में जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग पर सुनवाई आज

Posted by - September 1, 2020 0
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग करते हुए महाराष्ट्र के भंडारा निवासी…
Amrit Abhijat

नगरीय निकायों की सड़कों को दस दिन में करें गड्ढामुक्त: अमृत अभिजात

Posted by - November 4, 2022 0
लखनऊ। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने स्थानीय निकाय निदेशालय में गुरुवार को प्रदेश के नगरीय निकायों…
Maha Kumbh

भव्य महाकुम्भ: 200 सड़कों का हुआ निर्माण और विकास, 3 लाख से अधिक पौधरोपण

Posted by - January 2, 2025 0
महाकुम्भ नगर। कभी संकरी और खस्ताहाल सड़कों के लिए पहचाने जाने वाले प्रयागराज का आज कायाकल्प हो चुका है। पहले…