शिवराज का राहुल गांधी को जवाब अज्ञानता खत्म करने की कोई वैक्सीन नहीं

750 0

राहुल गांधी के ‘जुलाई आ गई लेकिन वैक्सीन नहीं आई’ ट्वीट पर CM शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। राहुल गांधी के ट्वीट पर शिवराज ने कहा कि अज्ञान को समाप्त करने के लिए वैक्सीन का कोई डोज नहीं है। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि सभी लोग देख रहे हैं कि देश में रोज कितनी वैक्सीन लग रही हैं, उसके बाद भी अगर ऐसी बात करते हैं, तो वह अज्ञानता के अलावा कुछ नहीं है।

इसके पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से वैक्‍सीन पर ओछी राजनीति न करने की अपील की थी । स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी भी दी है कि जुलाई में वैक्सीन के 12 करोड़ डोज़ उपलब्ध करवाए जाएँगे ।

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी राहुल गांधी के ट्वीट पर तंज कसा और कहा कि जुलाई आगई,लेकिन “सकारात्मकता” नहीं आई। राहुल गांधी रोज़ सुबह उठकर सिर्फ एक ही काम करते है कि जनता को कैसे भ्रमित किया जाए। भारत में 34 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।तो वही 1 जुलाई को 41.60 लाख वैक्सीन भी लोगों को लगी है।

पर कॉग्रेस का कहना है कि इस साल दिसंबर तक देश के सभी वयस्क नागरिकों को टीका लगाने का जो लक्ष्य रखा है,उसे पूरा करने के लिए उचित संख्या में टीकाकरण नहीं हो रहा है क्योंकि टीके की पर्याप्त उपलब्धता अभी भी नहीं है ।

Related Post

Lucknow University

बीएड-2020-22 की महाविद्यालय स्तर से सीधे प्रवेश की प्रक्रिया खत्म

Posted by - January 1, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीते अगस्त माह में आयोजित उप्र संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 (B.Ed-2020-22)  की महाविद्यालय स्तर से सीधे प्रवेश…
CM Vishnudev Sai invited PM Modi

बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

Posted by - April 7, 2026 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की…

अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा सांसद, कहा- सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार फेल

Posted by - July 25, 2021 0
केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमला बोलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कोरोना को लेकर सरकार को…