झड़प से आगबबूला हुए टिकैत- कहा- भाजपा नेता मंच पर आए तो बक्कल उधेड़ दूंगा

881 0

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, गॉजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।इस लड़ाई से किसान नेता राकेश टिकैत आगबबूला हो गए, उन्होंने कहा- भाजपा के कुछ नेता किसी नेता का स्वागत करने के लिए मंच का इस्तेमाल कर रहे थे।

टिकैत ने कहा- ये संयुक्त मोर्चे का मंच है ऐसा नहीं कि कोई भी आ जाए और किसी का भी स्वागत कर दे, अगर किसी को आना है तो वह संयुक्त मोर्चे में शामिल हो। राकेश टिकैत ने आगे कहा- अगर भाजपा के किसी नेता के लिए मंच का इस्तेमाल होता है या कब्जे की कोशिश करता है तो उनके बक्कल उधाड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा- इसे धमकी समझनी है तो समझ लो, मंच पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा, पूरे देश में कहीं भी स्वागत करो पर यहां नहीं करने देंगे।

राकेश टिकैत ने कहा कि अगर मंच पर झंडा लगाकर कब्जा करेंगे तो उनका इलाज करेंगे, हां मैं धमकी दे रहा हूं, मंच पर कब्जा करके किसी का स्वागत करेंगे, पुलिस की मौजूदगी में बीजेपी के लोग मंच पर कब्जा करना चाहते थे, अगर मंच इतना प्यारा है तो इस आंदोलन में शामिल हो जाओ, ऐसी बीमारी क्यों है।

वहीं भारतीय किसान यूनियन का कहना है, ‘भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लाईवे के बीच मंच के पास भारी संख्या में इकट्ठे होकर किसी नेता के स्वागत के बहाने ढोल बजाकर आंदोलन विरोधी नारे लगाए, भाकियू कार्यकर्ताओं के मना करने लाठी डंडों से हमला किया, जिसमे किसान घायल हुए हैं।’

वहीं, अगले ट्वीट में भारतीय किसान यूनियन ने कहा, ‘भाजपा अब आंदोलन को हिंसा से तोड़ना चाहती है जिसका उदाहरण आज की गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा है, सभी किसानों से अनुरोध है इनके बहकावे में ना आएं और अपने आंदोलन को बचाए रखें।’

Related Post

water department

वाराणसी में अब पानी का वितरण ही नहीं, बिजली का उत्पादन भी करेगा जलकल विभाग

Posted by - March 23, 2023 0
वाराणसी। जलकल विभाग (Water Department) जल वितरण के साथ ही अब बिजली का भी उत्पादन करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने…
cm dhami

स्वामित्व अभिलेख के शत-प्रतिशत वितरण के लिए लगाएं शिविर : सीएम धामी

Posted by - July 29, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राजस्व वादों के प्रभावी अनुश्रवण और निष्पादन के साथ स्वामित्व अभिलेख के शत प्रतिशत वितरण के…

किसान अनदेखी करने वालों को सबक सिखाना जानता है- किसान नेता ने केंद्र को चेताया

Posted by - July 24, 2021 0
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार को एक बार फिर चेताया है कि…
fisheries

धामी सरकार ने निगम, निकाय, प्राधिकरण कर्मचारियों को दी सौगात

Posted by - September 23, 2024 0
देहरादून। प्रदेश की धामी सरकार (Dhami Government) ने निगम, निकाय, प्राधिकरण कर्मचारियों को सौगात दी है। राज्य कर्मचारियों की भांति…