घोड़े में मिला खतरनाक वायरस का संक्रमण

816 0

कोरोना (Corona) महामारी के बीच मेरठ में एक घोड़े (horse) को ऐसा संक्रमण (Virus) हुआ कि उसे जहर देकर मारना पड़ा. डॉक्टरों का कहना है कि इस घोड़े को ग्लैंडर्स वायरस (Glanders virus) से संक्रमित हो गया था. इसलिए इसे मारने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था. इससे संक्रमण फैल सकता था. इसके चलते जहर के इंजेक्शन से मारकर घोड़े की लाश को 10 फीट गहरे गड्ढे में दबाया गया.घोड़े को जहर देने वाली टीम बाकयदा पीपीई किट पहनकर पहुंची थी.

कोरोना महामारी के दौरान मेरठ में एक घोड़े में ग्लैंडर्स वायरस की पुष्टि हुई है. हस्तिनापुर इलाके के गणेशपुर गांव में घोड़े में ग्लैंडर्स वायरस पुष्टि हुई थी. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घोड़ा मालिक एवं परिजनों का सीरम सैंपल लेकर जांच कराई तो रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इसके बाद अब पशु चिकित्सा विभाग ने DM से अनुमित लेकर संक्रमित घोड़े को जहर का इंजेक्शन लगाकर मार दिया और जेसीबी मशीन से गड्ढा खोद कर 10 फिट गहरे गढ़ढे में दफन कर दिया.

हस्तिनापुर के गणेशपुर गांव में 12 दिन पहले एक घोड़े में ग्लैंडर्स वायरस की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद स्वास्थ्य समेत पशु विभाग ने आनन-फानन में गणेशपुर गांव समेत 5 किमी आसपास 4 गांवों के घोड़ो के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे. जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है.

पशु चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि ग्लैंडर्स वायरस (Glanders virus)  घोड़ों में पाए जानी वाली एक जानलेवा लाइलाज बीमारी है. ग्लैंडर्स वायरस बीमारी का इलाज करना नामुमकिन है. इस बीमारी से संक्रमित हुए घोड़े को वैज्ञानिक तरीके से मारना ही पड़ता है.

डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हस्तिनापुर ब्लाक के गांव गणेशपुर में ग्लैंडर्स वायरस पुष्टि हुई थी. ग्लैंडर्स वायरस के संक्रमण मिलने के बाद इलाके के पशु एवं पक्षियों के सैंपल लिए गए. जिसमें भीम पुत्र बबलू के घोड़े की रिपोर्ट में ग्लैंडर्स वायरस पॉजिटिव आया था.

इस बीमारी का इलाज नहीं है. इस बीमारी का संक्रमण आदमियों व पशु पक्षियों में भी फैल जाता है. इसके बाद DM के. बालाजी की अनुमति के बाद जहर का इंजेक्शन देकर घोड़े को मारा गया. प्रशासन की घोड़े के मालिक को आर्थिक मदद दी जा रही है.

Related Post

चुनाव से पहले नाराज किसानों को मनाने की जुगत में लगी योगी सरकार, वापस लेगी मुकदमे

Posted by - August 26, 2021 0
किसानों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पराली जलाने से संबंधित सभी केस वापस लेने…
पंचायत चुनाव में सतर्कता बरतने के थानाध्यक्ष ने दिये निर्देश

पंचायत चुनाव में सतर्कता बरतने के थानाध्यक्ष ने दिये निर्देश

Posted by - March 22, 2021 0
लखनऊ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली पर्व को लेकर सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतें। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों…
yogi

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए यूपी के 762 नगरों के विकास पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - October 4, 2023 0
लखनऊ। यूपी को अगले पांच साल में वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने में जुटी योगी सरकार (Yogi…