यूपी में डेल्टा प्लस का खतरा, सरकार हुई चौकन्नी

1179 0

कोरोना महामारी की दूसरी लहर खत्म होते ही अब प्रशासन तीसरी लहर की तैयारी में जुट गया है। आशंका जताई जा रही है कि तीसरी लहर भी आनी बाकी है। इस बीच दूसरे कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद यूपी सरकार योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दे दिए हैं।

इसके तहत अब प्रदेश में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वैरीएंट की गहन पड़ताल के लिए अधिकारिक सैंपल में जीनोम सिकवेनसिंग की जाएगी। प्रदेश में जिनोम सीक्वेंसिंग की सुविधा के लिए केजीएमयू और बीएचयू में सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सीएम ने आलाकमान अधिकारियों को दिया है। बता दें कि साल 2021 की शुरुआत में ही सरकार ने कोरोना संक्रमण के नए लक्षण को ध्यान में रखते हुए लखनऊ के जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू में जिनोम सीक्वेंसिंग की जांच को शुरू करने का फैसला लिया था।

प्रदेश में आने वाले सभी यात्रियों के आरटी पीसीआर टेस्ट के सैंपल से जिन सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। रेलवे बस हवाई यात्रा से प्रदेश में आ रहे लोगों के सैंपल लेकर जिन सीक्वेंसिंग टेस्ट किया जाएगा।इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस के सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट के परिणाम स्वरूप डेल्टा प्लस प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग कराए जाने के आदेश सीएम ने दे दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतते हुए समय के साथ सरकार ने ठोस रणनीति बना ली है। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार का वैरीएंट पहले की अपेक्षा कहीं ज्यादा खतरनाक होगा। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ परामर्श समिति ने इसे बचाव के लिए विस्तृत अनुशंसा रिपोर्ट तैयार की है। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ परामर्श समिति की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे आयु वर्ग के लोगों की अपेक्षा वैरीएंट का दुष्प्रभाव बच्चों पर कहीं अधिक हो सकता है। सीएम ने विशेषज्ञ के परामर्श के अनुसार बिना देर किए हुए सभी जरूरी कदम उठाने जाने के आदेश अधिकारियों को दे दिए हैं।

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ समिति के सदस्य और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों के जरिए जागरूकता का कार्य किया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अभी तक जिन सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल को पुणे भेजा जाता था लेकिन अब प्रदेश में जांच शुरू होने से प्रदेश के बाहर स्थित दूसरे संस्थानों में सैंपल अब नहीं भेजे जाएंगे। इससे पहले भी यूपी की पहली कोरोना टेस्टलैब भी केजीएमयू में ही शुरू हुई थी।

Related Post

Supreame Court

कोरोना संकट पर SC सख्त, केंद्र को भेजा नोटिस, पूछा- क्या है कोविड पर नेशनल प्लान?

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार (Modi Government) को नोटिस भेजा है। कोर्ट…
CM Yogi

किसी के साथ न होने देंगे अन्याय, खुशहाली को संकल्पित सरकार: सीएम योगी

Posted by - October 25, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लगातार तीन दिन गोरखपुर में आनुष्ठानिक कार्यक्रमों में अति व्यस्तता के…
CM Yogi

सपा ने ओबीसी समाज के लोगों का रोजगार छीना, भाजपा ने रोजगार उपलब्ध कराया: सीएम योगी

Posted by - July 29, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने कहा कि कालांतर में जिस तरह से विदेशी आक्रांताओं ने हिंदू समाज…
cm yogi

सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने पुलिस से समन्वय और तकनीक की मदद ले परिवहन विभाग: मुख्यमंत्री

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में ई-बसों की खरीद में ‘मेड इन यूपी’ को प्राथमिकता देने का…
Urmila Matondkar

उर्मिला मातोंडकर बनीं शिवसैनिक, उद्धव ठाकरे ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)  महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना का मंगलवार को दामन थाम लिया है। उन्होंने…