BJP ऑफिस के बाहर मिले 51 क्रूड बम, मचा हड़कंप

1269 0

कोलकाता में बीजेपी दफ्तर के पास शनिवार रात 51 क्रूड बम (Crude Bomb)  मिलने से हड़कंप मच गया। बम एक फल के बैग में रखे हुए थे। रात लगभग 8 बजे के आसपास पुलिस ने हेस्टिंग्स में बीजेपी दफ्तर से लगभग 100 मीटर दूर खिदिरपुर के पास सड़क किनारे इन बमों (Crude Bomb) को बरामद किया।

बम बरामद करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह बम यहां किसने रखा और यहां पर इन बमों को रखने का मकसद क्या था?

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दूसरे जरियों से छानबीन को आगे बढ़ा रही है। ये देसी बम (Crude Bomb)  हैं और बीजेपी दफ्तर के आसपास ही इन बमों को क्यों रखा गया, इस एंगल से भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान तीसरे फेज की वोटिंग से पहले पुलिस को 41 क्रूड बम मिले थे। ये बम दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर इलाके में मिले थे। पुलिस ने एक झाड़ी से ये बम (Crude Bomb)  बरामद किए थे। इस घटना से पहले बरुईपुर में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया था।

Related Post

CM Dhami

लक्ष्य के सापेक्ष वसूली का लक्ष्य बढ़ाएं अधिकारी: सीएम धामी

Posted by - February 27, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विभागों से लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के प्रयास करने का निर्देश…
mukhtar-ansari

मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने के फैसले का अलका राय ने किया स्वागत, कहा- सुप्रीम कोर्ट का आभार

Posted by - March 27, 2021 0
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मऊ सदर से विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  को पंजाब से यूपी की जेल में शिफ्ट…
निर्भया केस

Nirbhaya: पटियाला हाउस कोर्ट ने अपने फैसले को किया खारिज, 2 बजे सुनवाई फिर से

Posted by - March 2, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को उच्चतम न्यायालय निर्भया के एक दोषी पवन कुमार गुप्ता की सुधारात्मक याचिका (क्यूरेटिव पिटीशन) को…