cm yogi

महिलाओं-बच्चों के लिए हर जिले में बनेंगे अस्पताल : yogi

1030 0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन वाराणसी और मिर्जापुर में कोरोना के इलाज और टीकाकरण की जानकारी ली। सीएम योगी ने  बताया कि जून से वैक्सिन की उपलब्धता भी बढ़ जाएगी। हर वैक्सीन सेंटर को कॉल सेंटर से जोड़कर वहां उतने ही लोगों को बुलाया जाएगा, जितने लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।

अस्पतालों में भी कोविड के साथ पोस्ट कोविड वार्ड और महिलाओं, बच्चों के लिए हर जिले में अस्पताल बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्लैक फंगस के प्रति विशेष जागरूकता व सावधानियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराए जाने तथा लोगों में जन जागरूकता सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाए जाने पर जोर दिया।

वाराणसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवपुर में कोरोना रोधी टीकाकरण का निरीक्षण किया। इस  दौरान मौके पर वैक्सीन का पहला डोज लगवा रही सोनी कुमारी एवं सौरभ शर्मा से मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उनका हालचाल पूछा। उन्होंने (CM Yogi) जानकारी ली कि वैक्सीनेशन कराने में उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हुई। सोनी और सौरभ ने बताया कि वैक्सीनेशन कराने के लिए कल ही उन्होंने स्लॉट बुक किया था। और आज ही की तिथि उन्हें वैक्सीनेशन के लिए मिली। नके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी वैक्सीनेशन करा लिया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ड्रोन द्वारा गंगा नदी में निगरानी व्यवस्था का शुभारंभ किया। इन दोनों का संचालन सिगरा स्थित कोविड कंट्रोल रूम से होगा। गंगा में ड्रोन से निगरानी व्यवस्था की रिपोर्ट कंट्रोल रूम में लगातार भेजी जाएगी। इसके लिए आधुनिक कैमरे अलग से ड्रोन की वीडियो और फोटो लेकर भेजेंगे। वही इस ड्रोन से विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजर के छिड़काव के साथ ग्रामीण इलाकों व शहर की सफाई व्यवस्था का समय-समय पर निरीक्षण भी होगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा 4 ड्रोन मंगाये गए हैं। ये ड्रोन लोगों तक जागरूकता समेत अन्य सामग्री भी पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सर्किट हाउस में  विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की और सस्ते गल्ले की सरकारी राशन की दुकानों पर लोगों को वितरित हो रहे खाद्यान्न वितरण को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अपने दो-दो लोगों को राशन की दुकानों पर तैनात कर उनकी उपस्थिति में वितरण सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटरों पर भी दो-दो लोगों को लगाकर वैक्सीनेशन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वयं जाने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि यूपी सरकार कोरोना संक्रमितों के साथ ही पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज का मुकम्मल इंतजाम कर रही है। किसी भी व्यक्ति को इलाज में कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार की तरफ से संसाधनों का भरपूर इंतजाम किया गया है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार यह सुनिश्चित करें कि जहां भी कोविड और पोस्ट कोविड इलाज के लिए अस्पताल या वार्ड निर्माण का कार्य चल रहा है, उसे शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाए।

वहीं मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सूचनाओं के आदान-प्रदान के काम के बारे में जाना। कंट्रोल रूम किस प्रकार काम करता है, किस तरह सूचनाएं प्रेषित होती हैं। इसके बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उसके बाद वह मंडलीय अस्पताल के लिए निकल गए। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर उतरा। वहां पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सांसद अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक व राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल आदि लोगों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उनका काफिला सीधे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम पहुंचा। कंट्रोल रूम में लगभग 7 मिनट रहे।

Related Post

राज्यसभा चुनाव

कोरोना वायरस ने राज्यसभा चुनाव पर लगाई ब्रेक, 26 मार्च को होना था मतदान

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप काे देखते हुये राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित कर…

HC: शादी शुदा होते हुए लिव इन रिलेशन में रहने पर नौकरी से बर्खास्तगी गलत

Posted by - July 18, 2021 0
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शादी होते हुए दूसरी महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाले सरकारी कर्मचारी की सेवा…
DILIP GANDHI

भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का निधन, कोविड-19 से थे संक्रमित

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली। भाजपा नेता दिलीप गांधी (Dilip Gandhi) का आज निधन हो गया। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीजेपी…