corona in up

यूपी में corona से 226 और मरीजों की मौत

1667 0

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (corona) संक्रमण से शनिवार को 226 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 6,046 नये मामले सामने आये हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि संक्रमण के मामलों में खासी कमी आई है।

उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को राज्य में सर्वाधिक 38,055 मामले आये थे और उसकी तुलना में आज सिर्फ 6,046 मामले आये जो 84.02 प्रतिशत कम हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 226 और मरीजों की मौत के बाद अब तक कोरोना संक्रमण (corona) से मरने वालों की संख्या 18,978 हो गई है जबकि 6,046 नये मामले मिलने के बाद अब तक के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,65,176 हो गया है।

प्रसाद ने बताया कि 6,046 नये संक्रमितों के सापेक्ष पिछले 24 घंटे में 17,540 कोरोना (corona) संक्रमित स्वस्थ होकर घर गए हैं और अब तक प्रदेश में 15,51,716 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि कोरोना (corona) संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत अब 93.02 प्रतिशत हो गया है।

बोर्ड परीक्षा पर अतिशीघ्र निर्णय जरूरी

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 22 दिनों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। इस समय प्रदेश में 94,482 मरीज उपचाराधीन हैं जो 30 अप्रैल के सक्रिय मामलों 3,10,783 की तुलना में 69.06 प्रतिशत कम हैं।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य ने नमूनों की जांच को लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है और शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में तीन लाख से अधिक जांच करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है। प्रसाद के अनुसार, अभी तक राज्य में 4.64 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में गोरखपुर में संक्रमण के 755, मेरठ में 421, देवरिया में 292, लखनऊ में 291, वाराणसी में 231 और गौतमबुद्धनगर में 213 नये मामले सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में लखनऊ में 21, वाराणसी और मैनपुरी में 14-14, गोरखपुर में 12, कानपुर नगर और मेरठ में 10-10 और मरीजों की मौत हो गई है।

Related Post

CM Yogi participated in Shri Shiv Mahapuran Katha

शिवावतार बाबा गोरखनाथ की तपोभूमि पर श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

Posted by - May 8, 2023 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर में बने नौ नवीन मंदिरों में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय…
CM Yogi did 'Janta Darshan' in Kashi

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील

Posted by - August 30, 2025 0
वाराणसी: काशीवासियों के लिए शनिवार की सुबह नई आशा और विश्वास की रही, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…
CM Yogi participated in the procession of Lord Narasimha

विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होना हमारी सांस्कृतिक ताकत : सीएम योगी

Posted by - March 8, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होना हमारी सांस्कृतिक ताकत है।…