Panchayat Chunav Counting

थर्मल स्कैनिंग व ऑक्सीमीटर से जांच के बाद ही मिलेगा मतगणना केंद्रों में प्रवेश

1443 0

लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर लोग थर्मल स्कैनिंग और आॅक्सीमीटर से जांच के बाद ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए आरटीपीसीआर की रिपोर्ट जरूरी नहीं है। साथ ही सभी मतगणना केंद्रों पर मेडिकल हेल्थ डेस्क खोली जाएंगी जहां आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी।

आरटीपीसीआर की रिपोर्ट जरूरी नहीं

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कोविड-19 के लक्षण जैसे बुखार या जुकाम वाले व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्रों पर सैनिटाइजर साबुन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। हाथों को बिना सैनिटाइज किए और बिना मास्क लगाए मतगणना केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शर्तों का उल्लंघन करने पर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद कोई भी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेगा।

लावारिस मिला वरिष्ठ पत्रकार का शव, पुलिस ने दिया कंधा, संक्रमण से हुआ निधन

मनोज कुमार ने बताया कि प्रत्याशियों व एजेंट को मतगणना शुरू होने के 48 घंटे पहले आरटीपीसीआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट या कोविड-19 वैक्सिनेशन कोर्स पूरा करने की रिपोर्ट दिखानी होगी। यदि रिपोर्ट नहीं होगी तो भी मतगणना के दिन पल्स आॅक्सीमीटर या थमार्मीटर से टेस्ट करने के बाद स्वस्थ पाए जाने पर केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। मनोज कुमार ने बताया कि हर केंद्र पर पाली बदलने के साथ ही पूरे मतगणना केंद्र का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। साथ ही जो भी बैलेट बाक्स मतगणना टेबिल पर लाए जाएंगे उन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।

 

Related Post

CM Dhami

आधुनिकता और परंपरा का संतुलन ही विकास का मार्ग — धामी का स्पष्ट संदेश

Posted by - February 17, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर, देहरादून में विश्वमांगल्य सभा के तत्वाधान…
नीता अंबानी

नीता अंबानी दुनिया के शीर्ष दानवीरों की सूची में हुईं शामिल हुईं, कोविड-19 की जंग में रहा अहम रोल

Posted by - June 21, 2020 0
नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस महामारी से लोगों की जिंदगियां बचाने में जुटीं रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी को दुनिया…
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की पोषक थी कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार : विष्णुदेव साय

Posted by - March 1, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए एक तरफ जहां…
International Trade Show

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया के 10 स्पेशल इकॉनमिक रीजंस से जुटेंगे बायर्स

Posted by - August 29, 2023 0
लखनऊ। आगामी 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के विशाल परिसर में आयोजित…