Polytechnic

पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

743 0

लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने प्रदेश के पॉलिटेक्निक (Polytechnic) कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही आवेदन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि को गुरुवार को बढ़ा दिया। कोरोना संक्रमण के चलते आवेदनों की संख्या में गिरावट के बाद यह फैसला लिया गया है। परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए यह एक अच्छा मौका साबित होगा।

कम आए हैं आवेदन

राजधानी समेत प्रदेश भर में पॉलिटेक्निक (Polytechnic) संस्थानों की संख्या करीब 1350 है। इनकी करीब 1.32 लाख सीटों पर दाखिले के लिए गुरुवार तक करीब 2,34,219 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए। पिछले वर्षों के दौरान आए आवेदनों के मुकाबले संख्या बेहद कम है। इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट jeecup.nic.in पर 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र की पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश ले सकेंगे।

पूरी तरह से ऑनलाइन होगी परीक्षा

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने इस बार सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराने का फैसला लिया है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश भर में संचालित कॉलेजों के करीब 58 ट्रेडों में दाखिले लिए जाएंगे। प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षाएं 15 से 20 जून के बीच में होनी हैं।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु होने की कामना की

Posted by - September 17, 2023 0
लखनऊ/सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सिद्धार्थ नगर जनपद से जारी अपने संदेश…
Mahila Shakti Kendra

अब वन स्‍टॉप सेंटर और महिला शक्ति केन्‍द्र समन्‍वय के साथ करेंगे काम

Posted by - May 10, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को बेहतर सुविधाएं देने और उनकी समस्‍याओं का तेजी से निराकरण करने के लिए…
Maha Kumbh

Maha Kumbh 2025: विशेष 04 जोन में 107 बीटों के रक्षक करेंगे 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…