CM Yogi

CM योगी ने कोरोना से निपटने के लिए रणनीति में किया बड़ा बदलाव

783 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण (COVID-19) की तेज रफ्तार से निपटने के लिए योगी सरकार लगातार कई मोर्चों पर जुटी हुई है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

उन्होंने उच्चस्तरीय टीम-11 का पुनर्गठन करते हुए टीम-9 (Team-9) बना दी है। इस नई टीम को सीएम योगी (CM Yogi) ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आम लोगों को कीं कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। टीम के जिम्मेदार अफसर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लोगों तक मदद पहुंचाएं।

सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने आम लोगों तक हर तरह की सीधे सहायता पहुंचाने के लिए टीम-9 को पूरी जिम्मेदारी दी है। टीम न-9 में चिकित्सा शिक्षा मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में अफसरों की कमेटी बनाई गई है।

आम लोगों को तत्काल भर्ती कराने, उनको ज़रूरी दवाएं दिलाने, अस्पतालों को ऑक्सीजन दिलाने, होम आइसोलेशन में लोगों तक आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की उपलब्धता कराने के लिए टीम नाइन के अलग-अलग सदस्यों को जवाबदेह बनाया गया है।

सीएम भी हुए पूरी तरह स्वस्थ

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उबर गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि उनकी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के फौरन बाद सीएम योगी फील्ड में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ को हमने कांग्रेस मुक्त राज्य बनाने का किया फैसला: सीएम साय

Posted by - March 1, 2024 0
सीधी/सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक दुनिया की महाशक्ति और विश्व गुरु बने, इसके लिए मध्यप्रदेश…
Center approves additional 300 MW power to Uttarakhand

केन्द्र ने उत्तराखंड को 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की दी स्वीकृति

Posted by - March 1, 2023 0
देहरादून। केन्द्र सरकार से उत्तराखंड (Uttarakhand) के लिए 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली (Power) की स्वीकृति दे दी गई। इससे पहले…