Ayodhya Research Institute

अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक वाईपी सिंह का कोरोना से निधन

1082 0

लखनऊ। हर दिन संक्रमण और मौत के आंकड़ों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। अब अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक वाईपी सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार थे।

बता दें कि दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 386,452 नए कोरोना केस आए और 3498 संक्रमितों की जान चली गई है। हालांकि 2,97,540 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले बुधवार को देश में 379,257 नए केस आए थे।

यूपी में एक दिन में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा मौत

बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में इस वायरस से रिकॉर्ड 298 और लोगों की मौत हो गई और 35,156 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

Related Post

नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी

नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी बोले-दिल्ली के सरकारी स्कूलों प्रदर्शन काबिले तारीफ

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने शनिवार को निजी स्कूलों की तुलना में ‘बेहतर प्रदर्शन’ करने के लिए…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री शर्मा ने नवमी पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण करवाया

Posted by - April 6, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने रविवार को चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वावलंबन का दिया संदेश

Posted by - November 13, 2025 0
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टनकपुर पहुँचे। उन्होंने राष्ट्र…
CM Dhami

95% से अधिक बाधित सड़कें मलबा हटाकर पुनः खोली गईं: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - August 31, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व और सतत निगरानी में प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य…