West Bengal Elections

पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण में 76.07 फीसदी मतदान

833 0

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Elections) के आठवें और अंतिम चरण के मतदान में 76.07 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

यह आंकड़ा शाम पांच बजे तक का है और उस वक्त मतदान जारी था।  आयोग ने एक बयान जारी कर बताया कि अंतिम चरण में 35 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 11,860 मतदान केंद्रों पर मतदान  शांतिपूर्ण  रहा।

सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में अमताली माध्यमिक शिक्षा केंद्र नामक मतदान केंद्र पर बृहस्पतिवार को ही फिर से मतदान संपन्न हुआ।   गत 10 अप्रैल को कूचबिहार में केंद्रीय सुरक्षा बलों की ओर से कथित तौर पर की गई गोलीबारी में पांच लोगों के मारे जाने के बाद इस मतदान केंद्र पर मतदान निलंबित कर दिया गया था।

एक्जिट पोल नतीजों में बंगाल में BJP-TMC में कड़ी टक्कर

आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों की राइफल छीनने का प्रयास किया था जिसके बाद गोलीबारी की गई   आयोग के मुताबिक, आठवें चरण के मतदान में 11,860 बैलट यूनिट, 11,860 कंट्रोल यूनिट और 11,860 वीवीपैट का उपयोग किया गया।  चुनाव आयोग के बयान में कहा गया है,   ईवीएम और वीवीपैट के काम नहीं करने का अनुपात पिछले कुछ दौर के मतदान के तुलनात्मक ही रहा।

आमतौर पर एक ईवीएम के साथ एक कंट्रोल यूनिट, कम से कम एक बैलट यूनिट और एक पेपर ट्रेल मशीन होती है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार तक 339.45 करोड़ रुपये की नकदी, शराब और मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दूसरी वस्तुएं जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई। यह आंकड़ा 2016 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 7.65 गुना अधिक है।

Related Post

फिल्म ‘लालटेन’

फिल्म ‘लालटेन’ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का किरदार निभायेगी ये अभिनेत्री

Posted by - May 30, 2020 0
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा आने वाली फिल्म ‘लालटेन’ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू…
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, हर कोई है स्तब्ध

Posted by - June 14, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के रूमानी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बॉलीवुड के सितारों ने शोक व्यक्त किया है।…
CM Dhami

उत्तराखंड के नौ निकायों को मिला अटल निर्मल पुरस्कार

Posted by - December 19, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने…
CM Dhami

दस हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया-सीएम

Posted by - January 5, 2026 0
नई दिल्ली । मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार…