Covid Vaccine

कोरोना वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करेगी UP सरकार

706 0

लखनऊ। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर यूपी सरकार का महा अभियान जारी है। राज्य सरकार प्रदेश में 18 की उम्र पार कर चुके सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए ग्लोबल टेंडरिंग (Global Tender) करेगी। वैक्सीनेशन अभियान की कार्य योजना तैयार करने और इसे संचालित करने को लेकर गठित कमेटी ने ग्लोबल टेंडरिंग के लिए सिफारिश की है। कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के लिए ग्लोबल टेंडर (Global Tender) जारी करने वाला यूपी देश का पहला राज्य होगा।

18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगेगा मुफ्त टीका

केंद्र सरकार की तरफ से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण की घोषणा किए जाने के बाद, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए फ्री वैक्सीनेशन (Free Vaccination) का एलान किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  ने घोषणा की थी कि प्रदेश में 18 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के सभी लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाई जाएगी। वैक्सीनेशन के महा अभियान को लेकर प्रदेश के वित्त और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।

राज्य के 9 करोड़ लोगों को लगेगा टीका

योगी सरकार (Yogi Government) कोविड वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर (Global Tender) करने जा रही है। योगी सरकार देश की दो वैक्सीन निर्माता कंपनियों को 50-50 लाख वैक्सीन के डोज का ऑर्डर पहले ही दे चुकी है। जानकारों की मानें तो प्रदेश के 9 करोड़ लोगों को फ्री में वैक्सीन दी जानी है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कराने और सरकार की योजना को सफल बनाने में वैक्सीन की आपूर्ति काफी अहम है।

विदेशी कंपनियों को भी मिलेगा मौका

ऐसे में राज्य सरकार देशी कंपनियों के साथ ही दूसरे देशों से भी वैक्सीन मंगवाने जा रही है। सरकार के सूत्रों की मानें तो वैक्सीनेशन के लिए बनायी गई कमेटी ने ग्लोबल टेंडरिंग (Global Tender) कराने की सिफारिश की है। इससे दुनिया भर की कंपनियों को यूपी में वैक्सीन सप्लाई का मौका मिल सकेगा।

आपको बता दें राज्य सरकार प्रदेश में एक मई से कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण (Corona Vaccination) का महा अभियान शुरू करने जा रही है।

Related Post

President Murmu in UP GIS

उत्तर प्रदेश समृद्ध तो भारत भी समृद्ध : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प में अवश्यम्भावी सिद्धि बनने वाले ऐतिहासिक यूपी ग्लोबल…
cm dhami

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की दी बधाई

Posted by - October 1, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ( Bhuvan Chandra…
Center approves additional 300 MW power to Uttarakhand

केन्द्र ने उत्तराखंड को 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की दी स्वीकृति

Posted by - March 1, 2023 0
देहरादून। केन्द्र सरकार से उत्तराखंड (Uttarakhand) के लिए 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली (Power) की स्वीकृति दे दी गई। इससे पहले…
AK Sharma

सभी डिस्कॉम में प्रोत्साहन धनराशि से वितरण नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण का होगा कार्य: एके शर्मा

Posted by - September 10, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने…