Delhi High Court

ऐसा लगता है केंद्र चाहता है लोग मरते रहें : दिल्ली हाई कोर्ट

808 0
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र चाहता है कि लोग मरते रहें (It seems the Center wants people to die)  क्योंकि कोविड-19 के उपचार में रेमडेसिविर के इस्तेमाल को लेकर नए प्रोटोकॉल के मुताबिक केवल ऑक्सीजन पर आश्रित मरीजों को ही यह दवा दी जा सकती है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने केंद्र सरकार से कहा कि यह गलत है। ऐसा लगता है दिमाग का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं हुआ है। अब जिनके पास ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है उन्हें रेमडेसिविर दवा नहीं मिलेगी। ऐसा प्रतीत होता है कि आप चाहते हैं लोग मरते रहे।

उच्च न्यायालय ने कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र ने रेमडेसिविर की कमी की भरपाई के लिए प्रोटोकॉल ही बदल दिया है। अदालत ने कहा,’यह सरासर कुप्रबंधन है।’

अदालत कोविड-19 से संक्रमित एक वकील की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। उन्हें रेमडेसिविर की छह खुराकों में केवल तीन खुराकें ही मिल पाई थी। अदालत के हस्तक्षेप के कारण वकील को मंगलवार (27 अप्रैल) रात बाकी खुराक मिल गई।

Related Post

CM Vishnudev Sai

समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं महिला सशक्तिकरण: मुख्यमंत्री

Posted by - December 13, 2025 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Women Empowerment Model) के संकल्प को साकार…
CM Nayab Singh

हरियाणा के मुख्यमंत्री से त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मंत्री ने की मुलाकात

Posted by - July 15, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर त्रिनिदाद एवं टोबैगो…
Anand Bardhan

कुम्भ मेला क्षेत्र को बढ़ाए जाने की सम्भावनाएं तलाशे: मुख्य सचिव

Posted by - July 2, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने बुधवार को कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के…