Five people died due to the collapse of the roof of the house

मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

607 0

मिर्जापुर । शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी गुदरी इलाके में मंगलवार की रात सोते समय अचानक मकान की छत ढहने से 5 लोग दब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख जताते हुए सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

यह है पूरी घटना

बताया जा रहा है कि रात 02.30 बजे छोटी गुदरी स्थित आशुतोष रंजन के पुराने मकान की छत अचानक गिर गई। इससे किराये पर रह रहे एक ही परिवार के 5 लोग उमाशंकर, गुड़िया, शुभम, सौरभ और संध्या मलबे में दब गए। इस हादसे में माता-पिता के साथ तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। सबसे पहले शुभम का शव बरामद किया गया. इसके बाद एक-एक कर सभी का शव मलबे से बरामद कर लिया गया।

मौके पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, प्रभारी फायर स्टेशन अनिल प्रताप सरोज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पांचों शव मिलने के बाद राहत एवं बचाव कार्य बंद कर दिया गया।

मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी सहायता

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने हादसे को दु:खद बताया। उन्होंने कहा कि तीन पीढ़ी से यह लोग पुराने जर्जर मकान में किराए पर रह रहे थे। भवन जर्जर होने के कारण गिर गया। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

Related Post

Allahabad High Court

विद्युत हड़ताल नेताओं की कोर्ट ने लगाई फटकार, पूछा- वेतन काटकर क्यों न की जाए नुकसान की भरपाई

Posted by - March 22, 2023 0
प्रयागराज। यूपी में बिजली कर्मियों के 72 घंटे की हड़ताल (Electricity Strike) को लेकर हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के आदेश…
CM Yogi

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा के चरणों में झुकाया शीश

Posted by - November 27, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को देव दीपावली पर तीनों लोक से न्यारी काशी पहुंचे। गंगा…
CM Yogi paid tribute to BR Ambedkar on his Nirvana Day

संविधान की प्रति दिखाकर ढोंग करने वाले बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर मौन क्यों : सीएम योगी

Posted by - December 6, 2024 0
लखनऊ: आज बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्ध और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगाें को कट्टरपंथियें द्वारा मारा जा रहा है। उन्हें…
pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु से वाराणसी आये ‘आधिनमों’ का किया सम्मान

Posted by - November 19, 2022 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को बीएचयू के एम्फीथियेटर ग्राउंड में काशी तमिल संगमम का विधिवत शुभारंभ…