Kanpur DM Alok Tiwari

कोरोना को लेकर लापरवाही पर DM का एक्शन, डॉक्टर गिरफ्तार

1023 0
कानपुर। सीएम योगी के निर्देशों के बावजूद कोरोना काल में अधिकारी अपनी सेवाओं के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर कोविड कंट्रोल रूम का है। यहां पर रैपिड रिस्पांस टीम भेजने में लापरवाही बरतने वाले डॉ. नीरज सचान पर जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने बड़ी कार्रवाई (DM action on Corona for negligence)  की है। उन्होंने डॉ. नीरज पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही थाने भी भेज दिया।

कंट्रोल रूम में तैनात पतारा सीएचसी के इंचार्ज डॉ. नीरज सचान के खिलाफ थाना स्वरूप नगर में एफआईआर दर्ज हुई है। कंट्रोल रूम की समीक्षा के दौरान पता चला कि कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए न तो समय से रैपिड रिस्पॉन्स टीम को भेजा जा रहा है और न ही लोगों में कोविड किट बांटी जा रही है जिसके बाद डीएम आलोक तिवारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

जिलाधिकारी ने कोविड कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. आरएन को चिकित्सक डॉ. नीरज सचान की लापरवाही के बारे में जानकारी दी और एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। लापरवाही के आरोप में डॉ. नीरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

चिकित्सकों ने डीएम की कार्रवाई का किया विरोध

जब अन्य चिकित्सकों को डॉ. नीरज सचान की गिरफ्तारी की बात पता चली तो सभी थाने पहुंच गए। इतना ही नहीं, नीरज सचान की पत्नी अनु सचान ने भी थाने पहुंच कर अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दी हालांकि उनकी तहरीर में किसी अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन, उतारी आरती

Posted by - July 22, 2024 0
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सर्किट हाउस में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा…
CM Yogi

प्रदेश का सौभाग्य है कि चौधरी साहब का सानिध्य उत्तर प्रदेश वासियों को एक लंबे समय तक प्राप्त हुआ: सीएम योगी

Posted by - May 29, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह…
CM Yogi

सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को बताया सफलता की कुंजी

Posted by - March 21, 2026 0
लखनऊ। आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है,…
Maha Kumbh

रिवर चैनलाइजेशन व सिल्ट डिपोजीशन के कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

Posted by - November 12, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ मेला-2025 (Maha Kumbh) को भव्य, दिव्य, सुरक्षित, सुगम, सुव्यवस्थित, स्वच्छ व डिजिटल कुम्भ के रूप में आयोजित…