satya

भारत में कोविड-19 को लेकर सत्य नडेला और सुंदर पिचाई ने जताई चिंता

805 0

नई दिल्ली ।  भारत में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन संक्रमित और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,52,991 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,73,13,163 हुई. 2812 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,95,123 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,13,658 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,43,04,382 है।

वहीं, इस भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए दो दिग्गज अमेरिकी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों के भारतीय मूल के सीईओ ने चिंता जताते हुए मदद पहुंचाने का वादा किया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadella) ने सोमवार को भारत में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण भारत में उत्पन्न हुई स्थिति से दुखी हैं और राहत उपायों में मदद करने व ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस की खरीद का वादा करते हैं। इसी तरह गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी मदद का वादा किया है।

माइक्रोसाफ्ट के सीइओ सत्या नडेला (Satya Nadella) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं। मैं आभारी हूं कि अमेरिकी सरकार मदद करने में जुट गई है। माइक्रोसॉफ्ट राहत प्रयासों में सहायता के लिए अपनी आवाज, संसाधनों और टेक्नोलॉजी का उपयोग करना जारी रखेगा। साथ ही महत्वपूर्ण ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस की खरीद में मदद करेगा।

वहीं, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai )ने भी बयान देते हुए कहा कि भारत में भयावह होता कारोना संकट डराने वाला है। गूगल और गूगलर्स मेडिकल सप्लाई, उच्च जोखिम वाले समुदायों की मदद करने और महत्वपूर्ण सूचनाओं को फैलाने में मदद के लिए गिव-इंडिया, यूनिसेफ को 135 करोड़ रुपये की फंडिंग कर रहे हैं।

Related Post

Delegation of journalists met CM Dhami

सीएम धामी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा-विज्ञापन के मुद्दों पर मिला आश्वासन

Posted by - June 2, 2023 0
देहरादून। पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन प्रकरण तथा विज्ञापन और पोर्टल के लिए नियमावली बनाने सहित कई मुद्दों पर नेशनल यूनियन…
Jail instructions on involvement of gas agency owner

गैस एजेंसी स्वामी की संलिप्तता पर सीधे जेल के निर्देश, होम डिलीवरी अनिवार्य

Posted by - March 19, 2026 0
देहरादून। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण और बैकलॉग की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में…
cm yogi

शिक्षा समाज के लोगों की भावनाओं को समझने का जरिया है: योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 30, 2023 0
लखनऊ। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना’ के युवा संगम कार्यक्रम के निमित्त मंगलवार को आईआईटी पलक्कड़ केरल व लक्षदीप के…