जो आग आपके दिल में, वही मेरे दिल में भी

बिहार में बोले पीएम,”जो आग आपके दिल में, वही मेरे दिल में दहक रही है”

1541 0

बिहार परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री ने स्थानीय बोली अंगिका में कुछ पंक्तियां बोलकर अपना भाषण शुरू किया और पुलवामा हमले में मारे गए राज्य के दो जवानों को श्रद्धांजलि दी।वहीँ उन्होंने ने कहा, ‘‘मैं संजय कुमार सिन्हा और रतन कुमार ठाकुर को श्रद्धांजलि देता हूं। जो लोग यहां एकत्रित हुए हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपके दिलों में जो आग दहक रही है मेरे दिल में भी वही आग दहक रही है।’’

ये भी पढ़ें :-कपिल शर्मा के शो के बाद अब सिद्धू को पार्टी से निकालने की मांग- बीजेपी महासचिव- अकाली दल 

आपको बता दें पीएम मोदी 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की रविवार को आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। इसमें राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, आर.के. सिंह, रामकृपाल यादव, अश्विनी कुमार चौबे और बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, सुरेश शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :-शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रमुख से दिया इस्तीफा 

जानकारी के मुताबिक बरौनी में एक कार्यक्रम में रिमोट के जरिए पटना मेट्रो रेल परियोजना की भी नींव रखी। मोदी ने पटना में रीवर फ्रंट डेवलेपमेंट के पहले चरण का उद्घाटन किया और 96.54 किलोमीटर तक के करमालीचक सीवरेज नेटवर्क की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कई सेक्टरों पर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का उद्घाटन किया और रांची-पटना एसी वीकली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

Related Post

डॉ.पार्थ पवार

कैंसर विशेषज्ञ नेता डॉ.पार्थ पवार बोले- गौमूत्र से करेंगे इलाज और जीतेंगे चुनाव

Posted by - April 24, 2019 0
मुम्बई। आमतौर पर चुनाव में विकास, रोजगार, सड़क, पानी आदि मुद्दे होते हैं। इन्हीं मुद्दों के आधार देश की पार्टियां…
CM Yogi

बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या व पत्थरबाजों की हितैषी है कांग्रेस, राजद व झामुमोः योगी

Posted by - November 11, 2024 0
गढ़वा/पलामू: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को झारखंड की रैलियों में कांग्रेस, झामुमो व राजद पर…

सोशल मीडिया का लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक 50 लाख महिलाओं को देगा ट्रेनिंग

Posted by - October 17, 2019 0
टेक डेस्क। फेसबुक की डिजिटल बेटी योजना के तहत आदिवासी महिलाओं को तकनीकी तौर पर रोजगार के लिए काबिल बनाया…